फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS प्रमुख मोहन भागवत को झंडा फहराने से रोका, पलक्कड़ के DM समेत 5 का ट्रांसफर

Thu, 17 Aug 2017 01:14 PM IST
amarujala.com- written by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को झंडा फहराने से रोकने वाले केरल के पलक्कड़ के डीएम समेत 5 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। प्रशासन ने इस कार्रवाई को सामान्य ट्रांसफर प्रक्रिया करार दिया है।
विज्ञापन


पलक्कड़ के जिला प्रशासन ने किसी भी सरकारी स्कूल या राज्य सरकार से वित्त प्राप्त स्कूल में किसी राजनेता के झंडा फहराने पर रोक लगाई थी। जिसके बाद पलक्कड़ के डीएम ने संघ प्रमुख को सरकारी स्कूल में झंडा फहराने से रोक दिया था। हालांकि बाद में भागवत ने वहां स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहरा दिया। Palakkad collector,who barred M.Bhagwat from hoisting tricolor on I-Day, among 5 collectors transferred. Sources says it is routine transfer — ANI (@ANI) August 17, 2017
विज्ञापन



जिला प्रशासन ने इसके लिए स्कूल प्रशासन को एक मेमो जारी किया था। मेमो में कहा गया था कि चूंकि स्कूल राज्य सरकार के सपोर्ट से चलते हैं, इसलिए किसी भी स्कूल में किसी राजनेता का झंडा फहराना सही नहीं है।

पढ़ें: वामपंथ के प्रभाव वाले राज्यों में ज्यादा शाखाओं का संचालन कराएगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

मेमो में कहा गया था कि स्कूल में तिरंगा केवल कोई शिक्षक या लोगों द्वारा चुना गया कोई व्यक्ति ही फहरा सकता है। कलेक्टर के आदेश के बाद भी आरएसएस प्रमुख ने स्कूल में जाकर तिरंगा फहराया। बताया जा रहा है कि मोहन भागवत ने जिस स्कूल में झंडा फहराया वह आरएसएस के सपोर्ट से चलाया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें