फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिटेक के मालिक ने SC में कहा, अपना घर बेचकर भी लौटाऊंगा लोगों के पैसे

Thu, 17 Aug 2017 12:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
यूनिटेक, एमडी संजय चंद्रा
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार दिल्ली पुलिस को आदेश दिया कि वह यूनिटेक प्रोजेक्ट से जुड़े फ्लैट खरीदारों की सभी जानकारी कोर्ट को दे। सुप्रीम कोर्ट की तीन जज की पीठ ने यह आदेश सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को कहा कि वह अपनी रिपोर्ट में फ्लैट के खरीदार, जिन्होंने पैसे दिए, जिन्हें फ्लैट चुनने का विक्लप मिला, वे फ्लैट खरीदा जिन्होंने पैसे नहीं दिए, जिनके पैसे बाकी हैं, ये सारी जानकारी दें। 
विज्ञापन


कोर्ट ने यह फैसला यूनिटेक के गुरुग्राम प्रोजेक्ट पर दिया है। बता दें कि यूनिटेक के कार्यकारी निदेशक संजय चंद्र ने कोर्ट में तीन महीने के लिए अंतरीम बेल की अर्जी दायर की थी। उन्होंने अपनी अर्जी में कहा था कि मैं अपना घर बेचकर बकाया पैसे अदा कर दूंगा। 

पढ़ें: SC का आदेश, ग्राहक को Unitech दे 14 फीसदी ब्याज 

संजय के वकील ने कोर्ट के सामने कहा कि चंद्रा अपना घर बेचकर बकाया पैसे लौटाने को तैयार हैं। साथ ही वकील ने कहा कि फंड इकट्ठा करने के लिए संजय को बेल पर रिहा करना होगा। वहीं संजय ने कहा कि अगर वह न्यायिक हिरासत में रहेंगे तो पूरी कंपनी बर्बाद हो जाएगी।' पैसे का इंतजाम करने के लिए मुझे बाहर जाना होगा।' 
विज्ञापन


गौरतलब है कि रियल एस्टेट की बड़ी कंपनी यूनिटेक ने सुप्रीम कोर्ट के सामने मई में एक प्रस्ताव रखा था। उस वक्त संजय ने कोर्ट कहा था कि वो होम बायर्स को हर महीने 5 करोड़ रुपए अदा करेंगे। 8 मई को कोर्ट ने मामले में सुनावई करते हुए यूनिटेक के प्रस्ताव को खारीज कर दिया था और उन्हें 8 हफ्तों के अंदर ग्राहकों को 15.5 करोड़ रुपये अदा करने को कहा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें