फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट :एयरबेस टेक्निकल एरिया को पर्दे से ढक पाक एसआईटी से रखा जाएगा दूर

Wed, 23 Mar 2016 11:19 PM IST
गुंजन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
पठानकोट एयरबेस के टेक्निकल एरिया को बड़े पर्दे से ढ़क कर पाकिस्तान के विशेष जांच दल (एसआईटी) की नजरों से दूर रखा जाएगा। पठानकोट आतंकी हमले की  जांच के  लिए पाकिस्तान में गठित एसआईटी के एयरबेस में प्रवेश की रक्षा मंत्रालय की लगातार आपत्ति की काट में यह उपाय  निकाला गया है। पाक एसआईटी 27 मार्च को  जांच के सिलसिले में भारत पहुंच रहा है।
विज्ञापन


यह फैसला भारत और पाकिस्तान केबीच आतंकवाद केमसले के निबटाने की जिम्मेदारी संभाल रहे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीद दोभाल के स्तर पर किया गया है।  
यह वही टेक्निकल एरिया है जहां खड़े वायुसेना के  लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर पठानकोट हमले के  लिए आए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों का असल निशाना था। हमले से पहले मिली खुफिया सूचना के आधार पर वहां के लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों को हटाकर हैंगर में खड़ा कर दिया गया था।
विज्ञापन


उधर चार  जैश आतंकवादी सुरक्षा बल के साथ टेक्निकट एरिया से दूर ही उलझ गए और वहीं मारे गए। हमले केबाद पाकिस्तान ने पहली बार आतंकी कार्यवाई की बात मानते हुए इसकी साझा जांच को तैयार हुआ। इसी केलिए पाकिस्तान के  प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पहल पर एसआईटी गठित की गई। 
विज्ञापन

मनोहर परिकर इस पर लगातार जता रहे आपत्ति

- फोटो : Getty Images
दोनों देशों के एनएसए स्तर  पर चल रही बातचीत में एसआईटी के पठानकोट एयरबेस के भीतर जाकर वारदात की  जगह का मुआयना करने  की  तकनीकी जरुरत पर जोर दिया गया। लेकिन रक्षा मंत्री मनोहर परिकर इसपर लगातार आपत्ति जता रहे हैं।

गृहमंत्रालय स्तर पर भी यह फैसला लिया गया कि अगर पाक  टीम वारदात की जगह का मुआयना कर उसे रिकार्ड पर नहीं  लेगा तो वह पाक अदालत में सबूत  केतौर पर मान्य नहीं होगा। लिहाजा पाक एसआईटी अधिकारियों को एयरबेस के भीतर जाने  की इजाजत देनी ही होगी।

उधर दोभाल और उनकी टीम भी इसी  पक्ष में थी। लेकिन रक्षा मंत्रालय के मुताबिक एयरबेस प्रतिबंधित इलाका और वहां दुश्मन देश के अधिकारियों का प्रवेश वर्जित है। इसी विरोधाभासों  के बीच टेक्निकल एरिया को बड़े बड़े पर्दों से ढक कर एसआईटी  की टीम के  प्रवेश का उपाय निकाला गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें