फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूटनीतिक जीत: कुलभूषण जाधव के मित्र अरविंद बोले- दबाव की रणनीति काम आई, वह जल्द हमारे बीच होंगे

Fri, 11 Jun 2021 06:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को न्याय का अवसर मिल सकता है। वह अब अपनी सजा के खिलाफ पाकिस्तान की  उच्च अदालतों में अपील कर सकेंगे। 
 
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव के मित्र अरविंद सिंह ने अच्छी खबर दी है। उन्होंने कहा कि हमारी कूटनीतिक जीत हुई है। पाकिस्तान नेशनल असेंबली ने कानूनी प्रावधान किया है। इसके जरिए जाधव उन्हें सुनाई गई सजा को पाकिस्तान की उच्च अदालतों में चुनौती दे सकते हैं। 

विज्ञापन


बता दें, भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव पिछले कई सालों से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। उन्हें पाकिस्तान में विद्रोह भड़काने व जासूसी के आरोपों में फांसी की सजा सुनाई  गई है। जाधव को मुक्त कराने को लेकर भारत सरकार आईसीजे में केस लगा चुकी है। इस अंतरराष्ट्रीय अदालत ने फांसी पर रोक लगाते हुए पाकिस्तान सरकार को निर्देश दिया था कि वह जाधव को न्यायिक सुनवाई का अवसर व राजनयिक संपर्क का मौका दे। 
 
जाधव के मित्र अरविंद सिंह ने मुंबई में कहा कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने एक विधेयक पारित किया है, इसके जरिए जाधव को अपनी सजा के खिलाफ वहां की उच्च अदालतों में अपील का मौका मिलेगा। यह भारत व देश की जनता की जीत है। 
विज्ञापन


अरविंद सिंह ने उम्मीद जताई कि अब मामले में तेजी से प्रगति होगी और जाधव को हम जल्द हमारे बीच देख पाएंगे। सरकार जाधव को वापस लाने के लिए राजनयिक चैनलों के माध्यम से और अंतरराष्ट्रीय दबाव के जरिए प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें