फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर मामले पर पाक की 'नाटकबाजी' जारी, दो ट्रेन बंद करने के बाद अब बस सेवा भी रोकी

Sat, 10 Aug 2019 10:58 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 पर पाकिस्तान की बौखलाहट साफ नजर आ रही है। समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस की सेवा रद्द करने की घोषणा के बाद अब पाकिस्तना ने भारत और पाक के बीच चलने वाली बस सेवा को निलंबित कर दिया है। पाकिस्तान के मंत्री मुराद सईद ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 


बता दें कि दिल्ली-लाहौर बस सेवा सदा-ए-सरहद शुक्रवार को दिल्ली के आंबेडकर स्टेडियम टर्मिनल से लाहौर के लिए 34 यात्रियों को लेकर बस रवाना हुई, जिसका लाहौर पहुंचने का समय शाम पांच बजे था। 

इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच हफ्ते के छह दिन बसें चलती हैं। दोनों देशों से प्रतिदिन एक बस यात्रियों को लेकर एक-दूसरे की सीमा में प्रवेश करती है। अंबेडकर स्टेडियम टर्मिनल से सुबह छह बजे बस लाहौर के लिए रवाना होती है, जो लाहौर के गुलबर्ग-तीन टर्मिनल तक जाती है। 
विज्ञापन




गौरतलब है कि पाकिस्तान ने शुक्रवार को थार एक्सप्रेस की सेवा रद्द करने की घोषणा की थी। इस से एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस रद्द कर दी थी और द्विपक्षीय संबंधों को घटाने का निर्णय किया था।

रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने शुक्रवार को थार एक्सप्रेस की सेवा रद्द करने की घोषणा की और कहा कि शुक्रवार की देर रात अंतिम ट्रेन भारत के लिए रवाना होगी। यह जानकारी आधिकारिक एपीपी संवाद समिति ने दी। एजेंसी ने रेल मंत्री के हवाले से कहा, "जब तक मैं रेल मंत्री हूं थार और समझौता एक्सप्रेस की सेवाएं रद्द रहेंगी।" 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें