फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Pakistan Tension: दहशत में पड़ोसी, भारत से सटी सीमाओं पर पाकिस्तानी सैनिकों के साथ चीन से मिले तोप तैनात

Thu, 01 May 2025 07:05 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India-Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की सेना की तरफ से भारत के साथ लगी सीमाओं पर हलचल तेज कर दी गई है। बता दें कि, पाकिस्तान लगातार अपने हवाई रक्षा और तोपखाना इकाइयों को सीमा के पास भेज रहा है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान की सीमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत से लगी सीमा पर अपनी सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी। अब पाकिस्तान लगातार अपने हवाई रक्षा और तोपखाना इकाइयों को सीमा के पास भेज रहा है।
विज्ञापन


राजस्थान के बॉर्डर इलाकों में तैनाती
रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने राजस्थान के लॉन्गेवाला और बारमेर सेक्टर के सामने कई एयर डिफेंस रडार और हथियार सिस्टम तैनात कर दिए हैं। इसके अलावा, पाकिस्तान ने अपने एयरबेस की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स को भी सक्रिय कर दिया है।

यह भी पढ़ें - 26/11 Mumbai Attack: 'लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी साजिशों से जुड़े बड़े खुलासा कर सकता है राणा, एनआईए का बड़ा दावा
विज्ञापन


तीन बड़े युद्धाभ्यास एक साथ
पाकिस्तान वायुसेना (पीएएफ) इस समय तीन बड़े युद्धाभ्यास कर रही है- फिजा-ए-बदर, ललकार-ए-मोमिन और जर्ब-ए-हैदरी। इन अभ्यासों में पाकिस्तान के सभी बड़े लड़ाकू विमान जैसे एफ-16, जेएफ-17 और जे-10 भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही, साब एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग सिस्टम (एडब्ल्यूएसीएस) विमानों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। ये युद्धाभ्यास 29 अप्रैल से शुरू हुए हैं।

सीमा पर चीनी हॉवित्जर तोपों की तैनाती
पाकिस्तानी सेना चीन से खरीदी गई एसएच-15 हॉवित्जर तोपों को भी अपनी आर्टिलरी रेजीमेंट में शामिल कर रही है। इन आधुनिक तोपों को अब सीमा के नजदीक तैनात किया जा रहा है। इससे पाकिस्तान की फायरिंग क्षमता काफी बढ़ गई है।

भारतीय सरकार की सख्त प्रतिक्रिया
भारत सरकार ने 23 अप्रैल को मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति की आपात बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पहलगाम आतंकी हमले पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें हमले के पीछे पाकिस्तान से जुड़े आतंकी संगठनों का हाथ होने की जानकारी दी गई। बैठक में हमले की कड़ी निंदा की गई और शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई गई। सरकार ने हमले के जिम्मेदार आतंकियों और उनके समर्थकों को कड़ी सजा देने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - ALH Dhruv: एएलएच ध्रुव बेड़े के सेना और वायुसेना बेड़े को परिचालन की मंजूरी, हादसे के बाद उड़ान पर लगी थी रोक

सिंधु जल संधि पर भी असर
भारत ने पाकिस्तान को सख्त संदेश देने के लिए सिंधु जल संधि को भी स्थगित करने का फैसला लिया है। यह संधि 1960 से दोनों देशों के बीच पानी के बंटवारे को लेकर लागू थी। अब इसे रोकने का कदम पाकिस्तान पर दबाव बनाने की दिशा में एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें