फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का पलटवार, 'हम चाहें तो 5 मिनट में पूरे पाक को निशाना बना सकते हैं'

Mon, 30 May 2016 09:32 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद/ नई दिल्ली
विज्ञापन
bsf jawan
विज्ञापन
पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ. अब्दुल कादिर खान के दिल्ली को पांच मिनट में निशाना बनाने संबंधी बयान पर भारत में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। भारतीय रणनीतिकारों के समुदाय और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने पाक को याद दिलाया कि भारत के पास पूरे पाकिस्तान को निशाना बनाने की क्षमता है, लेकिन भारत उनकी तरह नहीं सोचता।
विज्ञापन


दरअसल पाकिस्तान में पहले परमाणु परीक्षण की 18वीं वर्षगांठ पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कादिर खान ने शनिवार को बेहद विवादित बयान दिया था। कादिर ने कहा था कि पाकिस्तान में इतना सामर्थ्य है कि वह रावलपिंडी के करीब स्थित कहुटा से दिल्ली को पांच मिनट में निशाना बना सकता है। कहुटा में ही कहुटा रिसर्च लैबोरेटरी (केआरएल) है, जहां परमाणु बम बनाने के लिए जरूरी यूरेनियम का संशोधन किया जाता है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने 1998 में अपना पहला परमाणु परीक्षण कादिर खान की ही देखरेख में किया था।

कादिर ने यह भी जोड़ा कि पाकिस्तान 1984 में ही परमाणु संपन्न राष्ट्र बन गया होता, लेकिन तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल जियाउल हक ने इसका विरोध किया था। 80 वर्षीय कादिर के मुताबिक  1978 से 1988 तक राष्ट्रपति रहे जनरल जिया को लगता था कि परमाणु परीक्षण करने की स्थिति में दुनिया पाकिस्तान में सैन्य हस्तक्षेप कर सकती है। इसके अलावा पाकिस्तान को मिलने वाली अंतरराष्ट्रीय सहायता के भी खत्म होने का खतरा था। इन्हीं सब वजहों से जनरल जिया ने परीक्षण करने की अनुमति नहीं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें