फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक: भारत मियार पनबिजली परियोजना का बदलेगा डिजाइन

Wed, 22 Mar 2017 02:44 PM IST
amarujala.com, presented By: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के बीच चली सिंधु जल समझौते की वार्ता में मंगलवार को पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत हिमाचल प्रदेश में स्थित मियार पनबिजली परियोजना के डिजाइन को वापस लेगा। पाक ने यह बात भारत की मियार परियोजना पर आपत्ति जताते हुए सिंधु जल आयुक्तों की बैठक में कही।
विज्ञापन


सिंधु जल समझौते को लेकर सिंधु जल आयोग की दो दिन की बैठक हुई। भारत की तरफ से बैठक का नेतृत्व सिंधु जल आयुक्त पीके सक्सेना ने किया। वहीं पाकिस्तान का नेतृत्व मिर्जा आसिफ बेग ने किया।

इस पर पाकिस्तानी जल और बिजली मंत्री का कहना है कि हमने भारत के मियार परियोजना सहित लोअर कललाई और पाकुल डुल जल विद्युत परियोजनाओं और उनके प्रारूप को लेकर भारत से आपत्ति जताई है। उन्होनें कहा कि पाकिस्तान के विरोध के बाद भारत ने मियार परियोजना के डिजाइन को वापस करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निरक्षण के लिए भारत आ सकता है पाकिस्तान

पीटीआई की खबरों की माने तो पाक मंत्री ने यह भी कहा कि सिंधु जल आयोग के निरक्षण के लिए पाकिस्तान इस साल अगस्त में भारत का दौरा भी कर सकता है। वहीं भारत ने मियार परियोजना पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि भारत इस परियोजनाओं पर काम रोकने के लिए कभी राजी नहीं हुआ है।

इन सबके अलवा पाकिस्तान ने भारत से बाढ़ के मौसम में चिनाब नदी के बगलिहार और सलल बाध से निकलने वाले ज्यादा पानी का ब्योरा भी भारत से मांगा। जोकि बाढ़ की चेतावनी समय से मिल सके।

गौरतलब हो कि सिंधु जल समझौते को लेकर भारत और पाकिस्तान में हमेशा से विवाद रहा है। उड़ी हमले के बाद फिर से दोनों देशों के बीच सिंधु नदी के जल को लेकर विवाद शुरू हो गया था। जिसकों सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच यह 113वां सम्मेलन था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें