फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए बनाई अनोखी गाड़ी

Sat, 30 Apr 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वृदांवन।
विज्ञापन
समाजसेवी संस्था का बच्चों को स्कूल लाने ले जाने के लिए बैलगाड़ी का प्रयोग - फोटो : Amarujala
विज्ञापन
तेज रफ्तार जिंदगी में नगर की एक समाजसेवी संस्था का बच्चों को स्कूल लाने ले जाने के लिए बैलगाड़ी का प्रयोग लोगों को अचंभित तो करता है, लेकिन उद्देश्य जानने के बाद सभी इसकी सराहना भी करते हैं। पर्यावरण बचाने, बैलों का संरक्षण, महंगे होते तेल की बचत के साथ ही समाज में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रति जागृति पैदा करना इनका प्रमुख उद्देश्य है।
विज्ञापन


चैतन्य बिहार कालोनी स्थित शिक्षण संस्था संदीपनि मुनि वृंदावन के ग्रामीण और शहरी पिछडे़ क्षेत्रों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करती है। संस्था में कक्षा एक से 12वीं तक लगभग 1400 ऐसे छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं जिन्हें गरीबी और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने के चलते शिक्षा की बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं। 
विज्ञापन

आकर्षक झोपड़ीनुमा बैलगाड़ी बनवाई

बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए बनाई अनोखी गाड़ी - फोटो : Amarujala
शिक्षा पाने वालों में सुनरख, कीकी का नगला, देवी आटस के साथ वृंदावन के भी बच्चे हैं। संस्था ने बच्चों को लाने और ले जाने के लिए बुल पावर योजना के तहत दो बैलों से चलने वाली आकर्षक झोपड़ीनुमा बैलगाड़ी बनवाई हैं।

संस्था के पीआरओ पार्थ सारथी ने बताया कि संस्था की ओर से 11 बैलगाड़ी में एक से 12 तक के बच्चों को लाने ले जाने का कार्य किया जाता है। इससे वायु और ध्वनि प्रदूषण के अलावा तेल की बचत और दुर्घटना की संभावना भी न के बराबर होती है। पारंपरिक वाहनों में बुल पावर को बचाना भी एक ध्येय रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें