फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: ओवैसी के मस्जिद वाले बयान से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ा; विहिप ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Wed, 03 Jan 2024 05:38 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल)

सार

कांग्रेस शासित प्रदेश तेलंगाना में AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने 'मस्जिद छिनने...' वाला विवादित बयान दिया। ताजा घटनाक्रम में कांग्रेस राजनीति में धार्मिक ध्रुवीकरण के इस प्रयास से पल्ला झाड़ती दिख रही है। पश्चिम बंगाल से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ओवैसी के बयान से पार्टी का कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी और सांसद असदुद्दीन ओवैसी (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मस्जिदों पर हैदराबाद के सांसद ओवैसी के बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। ओवैसी ने भाजपा की गतिविधियों से सावधान रहने और देश में मस्जिदों को आबाद रखने' पर बयान दिया था। ताजा घटनाक्रम में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का इस बयान से कोई संबंध नहीं। पश्चिम बंगाल की मुर्शिदाबाद लोकसभा सीट से सांसद अधीर रंजन का बयान राजनीतिक रूप से इसलिए भी अहम है क्योंकि तेलंगाना में हाल ही में कांग्रेस की सरकार बनी है।
विज्ञापन


अधीर रंजन चौधरी ने ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी के प्रमुख और हैदराबाद से निर्वाचित सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान से पल्ला झाड़ते हुए कहा, ओवैसी जो बयान देते हैं, उससे कांग्रेस का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने भारत की विविधता का जिक्र करते हुए कहा कि विविधता में एकता ही हमारी संस्कृति है।

मस्जिदों पर ओवैसी की इस टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी से पहले भाजपा और विश्व हिंदू परिषद (VHP) भी आक्रामक तेवर दिखा चुके हैं। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा था कि ओवैसी की पार्टी केवल भड़काऊ बयान देती है। ओवैसी मस्जिद छिनने जैसे गलत बयान क्यों दे रहे हैं? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। मुस्लिम पक्षकारों ने भी अदालत के फैसले को स्वीकार करने का लिखित बयान दिया है। ओवैसी हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बच तनाव पैदा कर लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


शाहनवाज से अलावा विश्व हिंदू परिषद (VHP) महासचिव सुरेंद्र जैन ने भी ओवैसी को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने मुस्लिम समुदाय को भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए ओवैसी को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जैन ने कहा कि ओवैसी बार-बार अयोध्या के 100 साल से अधिक पुराने मुकदमे पर शीर्ष अदालत के फैसले की आलोचना करते हैं। राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोटना अवमानना के दायरे में आता है।

विहिप महासचिव के मुताबिक ओवैसी मुस्लमि समुदाय के लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। मुस्लिम समाज को ऐसी अंधेरी गली में धकेलने का प्रयास कर रहे हैं, जिसका कहीं अंत नहीं है। ऐसे प्रयास विकास की तरफ नहीं ले जाएंगे। 

गौरतलब है कि ओवैसी ने हैदराबाद में एक जनसभा के दौरान कहा था कि भाजपा के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार की गतिविधियों से सावधान रहना होगा। खबरों के मुताबिक ओवैसी ने मुस्लिम समुदाय के युवाओं का आह्वान किया और कहा कि देश में मस्जिदें आबाद रहनी चाहिए। ओवैसी का बयान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बाबरी मस्जिद से जुड़ा माना गया। ओवैसी ने कहा था कि जिस जगह पर 500 साल से पवित्र कुरान पढ़ी जाती थी, अब वह उनके हाथ में नहीं है। 

सोशल मीडिया पर ओवैसी के बयान की वीडियो भी वायरल हुई। इसमें भावनगर की जनसभा में ओवैसी को कहते सुना गया, 'युवाओं... हम अपनी मस्जिद खो चुके हैं... आज वहां क्या हो रहा है, आप देख रहे हैं...' उन्होंने सवाल किया कि क्या आपके दिलों में दर्द का एहसास नहीं है?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें