फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: 50 से ज्यादा महिलाओं का किया यौन शोषण, सोशल मीडिया को बनाया हथियार, एक व्यक्ति गिरफ्तार  

Sun, 02 Jun 2019 03:48 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, कोट्टायम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
केरल में 50 से अधिक महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोप में 25 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक महिला की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को एत्तुमनूर के पास अरीपारांबू से प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया पर महिलाओं से दोस्ती करता था और उनकी मॉर्फ की गई अश्लील तस्वीरों द्वारा उन्हें ब्लैकमेल करता था। उन्होंने बताया कि कुमार सोशल मीडिया पर महिलाओं से दोस्ती करके उनके फोन नंबर हासिल कर लेता था। इन महिलाओं में ज्यादातर गृहिणियां होती थी। महिलाओं के साथ दोस्ती करके वह उनके परिवार की समस्याओं को समझता था और किसी महिला के नाम से नकली फेसबुक अकाउंट बनाकर उनके पतियों से संपर्क साधता था, जिन्हें वह ब्लैकमेल करना चाहता था। 

पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी अकाउंट से महिलाओं के पतियों से हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट उनकी पत्नियों को भेजकर उनके जीवनसाथी के ‘अवैध संबंधों’ के होने का दावा करता था। इसके बाद वह सुनिश्चित करता था कि महिलाएं अपने पतियों से दूरी बनाकर उसके पास आ जाएं। इसके बाद आरोपी महिलाओं से वीडियो चैट करता था और उनकी मॉर्फ की गई अश्लील तस्वीरों को दिखाकर ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण करता था।  पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके लैपटॉप से उन्हें कई महिलाओं की अश्लील तस्वीरें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें