फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: भूटान के पीएम ने गुजरात दौरे को बताया यादगार, कहा- दोनों देशों के बीच दोस्ती का संबंध अधिक मजबूत होगा

Wed, 24 Jul 2024 03:46 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अपनी गुजरात यात्रा के आखिरी दिन भूटान के पीएम ने कहा कि इस दौरे से भूटान और भारत के बीच दोस्ती का बंधन और भी अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा ‘हमने भारत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के स्वप्न को भी महसूस किया। 

विज्ञापन
भूटान के प्रतिनिधिमंडल की गुजरात यात्रा संपन्न - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोग्बे और भूटान के राजा जिग्मे खेसर नमग्याल वांगचुग की तीन दिवसीय गुजरात यात्रा संपन्न हो गई है। अपनी यात्रा के आखिरी दिन भूटान के दोनों नेताओं ने कहा कि इस दौरे से भूटान और भारत के बीच दोस्ती का बंधन और भी अधिक मजबूत होगा। 

विज्ञापन


भूटान के पीएम और राजा ने गिफ्ट सिटी का दौरा किया 
अपनी यात्रा के आखिरी दिन भूटान के पीएम और राजा ने गांधीनगर के पास गिफ्ट सिटी (GIFT CITY) का दौरा किया। आपको बता दें कि गिफ्ट सिटी गुजरात का पहली साइबर सिटी है। इसकी साथ यह शहर आने वाले समय में वैश्विक स्तर का आर्थिक और सूचना प्रौद्योगिकी का कैंद्र होने जा रहा है। गांधीनगर से नेपाल जाने से पहले भूटान के पीएम तोग्बे ने अपनी यात्रा का अनभव साझा किया। तोग्बे ने कहा, ‘आज हमने गिफ्ट सिटी का दौरा किया। इस स्मार्ट सिटी ने कम समय में जिन उपलब्धियों का हासिल किया है, उससे हम अत्यधिक प्रभावित हैं। हमारा यह दौरा भारत और भूटान के बीच दोस्ती के संबंध को और भी अधिक मजबूत करेगा। अपने राजा की ओर से मैं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का धन्यवाद देना चाहता हूं।’

भूटान से आए मेहमान अत्यधिक प्रभावित हुए- गुजरात सरकार
उधर, गुजरात सरकार ने भी एक आधिकारिक बयान में कहा है कि राज्य की विश्व स्तर की अवसरंचना को देखकर भूटान से आए मेहमान अत्यधिक प्रभावित हुए। खासतौर पर जिला शीतलन प्रणाली और उपयोगी सुरंग को देखकर वे अत्यधिक प्रभावित हुए। भूटान के पीएम तोग्बे ने कहा, ‘हमने 22 जुलाई को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण किया। मैं कहना चाहता हूं कि सरदार वल्लभ भाई की विशाल प्रतिमा को देखकर हम अत्यधिक प्रभावित हुए। इस तरह से हमने भारत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के स्वप्न को भी महसूस किया।’
विज्ञापन


भूटान के प्रतिनिधिमंडल ने मुंद्रा और खावड़ा का भी दौरा किया
इससे पहले मंगलवार को भूटान से आए प्रतिनिधिमंडल ने अदाणी समूह के मुंद्रा और खावड़ा स्थित बुनियादी ढांचा परियोजना का भी भ्रमण किया। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि अदाणी समूह मुंद्रा में भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक बंदरगाह का संचालन करता है। इसके अलावा यह भी बताया गया कि अदाणी समूह द्वारा खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क विकसित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें