फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yes Bank Crisis: वित्त मंत्री ने कहा, यस बैंक के कर्मचारियों की नौकरी-वेतन एक साल तक सुरक्षित

Fri, 06 Mar 2020 07:49 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यस बैंक संकट पर निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
विज्ञापन
यस बैंक संकट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंक के ग्राहकों को भरोसा दिया है। सीतारमण ने कहा कि मैं भरोसा दिलाना चाहती हूं कि यस बैंक के हर जमाकर्ता का धन सुरक्षित है, मैं रिजर्व बैंक के साथ लगातार संपर्क में हूं। रिजर्व बैंक ने मुझे भरोसा दिलाया है कि यस बैंक के किसी भी ग्राहक को कोई नुकसान नहीं होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यस बैंक के मुद्दे को रिजर्व बैंक और सरकार विस्तृत तौर पर देख रहे हैं, हमने वह रास्ता अपनाया है जो सबके हित में होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि रिजर्व बैंक एक नियामक के तौर पर यस बैंक के मुद्दे का तेजी से समाधान करने की दिशा में काम कर रहा है, यह कदम जमाकर्ताओं, बैंक और अर्थव्यवस्था के हित में उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यस बैंक के ग्राहकों के लिए 50,000 रुपये की सीमा में पैसा निकालना सुनिश्चित करना सबसे पहली प्राथमिकता है। 

वित्त मंत्री ने कहा, बैंक ने अपनाई खतरनाक नीति

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कांफ्रेंस में एक बार फिर ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि उनका पैसा सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि 2017 से आरबीआई लगातार यस बैंक की स्थिति पर नजर रखे हुए है। ऐसा देखा गया कि बैंक में गवर्नेंस का मुद्दा है और बैंक के अनुपालन में भी कमी है। कर्ज देने की खतरनाक नीति के साथ पैसों का भी गलत श्रेणीकरण किया गया। 
विज्ञापन


साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि कर्ज के जोखिम भरे फैसलों का पता चलने के बाद रिजर्व बैंक ने यस बैंक प्रबंधन में बदलाव पर जोर दिया। यस बैंक में गड़बड़ी के बारे में वित्त मंत्री ने कहा कि जांच एजेंसियों को भी यस बैंक में अनियमितताओं का पता चला। 
 
जमाकर्ताओं का पैसा रहेगा सुरक्षित 

वित्त मंत्री ने कहा कि, हमारी सरकार भरोसा दिलाती है कि जमाकर्ताओं का पैसा सुरक्षित रहेगा। मैं आरबीआई से गुजारिश करती हूं कि वह कानून के मुताबिक इस मामले की गंभीरता और महत्व को समझते हुए ऐसा रास्ता निकाले जिससे लोगों की परेशानियां कम हों। 

एसबीआई ने जताई यस बैंक में निवेश की इच्छा

उन्होंने कहा कि आरबीआई ने भरोसा दिया है कि पाबंदी लगे रहने की अवधि के अंदर ही पुनर्निर्माण योजना अमल में लाई जाएगी। एसबीआई ने यस बैंक में निवेश करने की इच्छा जताई है।  

एक साल तक नौकरी-वेतन सुरक्षित

वित्त मंत्री ने कहा, यस बैंक के कर्मचारियों की नौकरी, वेतन एक साल तक सुरक्षित हैं, जमाएं और देनदारियां अप्रभावित रहेंगी। आरबीआई पता लगाएगा कि यस बैंक में क्या गलत हुआ। इसमें व्यक्तिगत भूमिका का पता लगाना होगा।

इन बड़ी कंपनियों को दिया कर्ज 

वित्त मंत्री ने कहा, अनिल अंबानी समूह, एस्सेल, डीएचएफएल, आईएलएफएस, वोडाफोन उन संकटग्रस्त कंपनियों में शामिल हैं, जिन्हें यस बैंक ने कर्ज दिया था। 

एसबीआई ने यस बैंक में निवेश की इच्छा जताई है: आरबीआई

वहीं आरबीआई ने कहा कि एसबीआई ने यस बैंक में निवेश की इच्छा जताई है। आरबीआई ने कहा कि रणनीतिक निवेशक बैंक तीन साल से पहले यस बैंक में अपनी हिस्सेदारी को 26 प्रतिशत से नीचे नहीं ला सकेंगे। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें