लड़कियों का खतना, जीएसटी रिटर्न, आरबीआई की बैठक और भीड़ हिंसा जैसी अन्य खबरों पर देशभर की नजरें बनी हुई हैं। इनमें कब और किस तारीख को क्या होगा इसके लिए यहां विस्तार से जानिए।
30 जुलाई यानी आज सोमवार को जीएसटी रिटर्न के ट्रायल के लिए नया फॉर्म आएगा। साथ ही आज सुप्रीम कोर्ट में लड़कियों के खतना पर भी सुनवाई की जाएगी। वहीं 31 जुलाई मंगलवार को मंगल गृह 15 साल बाद धरती के सबसे करीब आएगा। दूसरी ओर लंदन कोर्ट में भगोड़े विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर अंतिम सुनवाई की जाएगी।
1 अगस्त बुधवार को आरबीआई की बैठक, मौद्रिक नीति जारी की जाएगी। वहीं दूसरी ओर भारत-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। 2 अगस्त को अलग कर्नाटक की मांग को लेकर बंद की अपील की गई है। इसी दिन दिल्ली-एनसीआर के मॉब लिंचिंग केस में सुनावाई भी होगी।
3 अगस्त शुक्रवार को जिफलिफ का भोपाल चेप्टर रवींद्र भवन में शुरू होगा। साथ ही बुलेट ट्रेन का पहला टेंडर भी खुलेगा, इसमें 6 टेंडर मंजूर हुए हैं। 4 अगस्त शनिवार को हिरण शिकार मामले में सुनवाई होगी। इस दौरान अभिनेता सलमान खान की सजा के खिलाफ बहस होगी। शुक्रवार को ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या जाएंगे। जहां वह गंगा आरती में शामिल होंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
5 अगस्त रविवार को बिहार में राजग सीट बंटवारे पर फैसला हो सकता है। वहीं दूसरी ओर पचमढ़ी में नागद्वारी मंदिर की यात्रा शुरू होगी।