फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India: देश में बीते 24 घंटे में 11,451 नए मामले, 266 मरीजों की मौत

Mon, 08 Nov 2021 10:02 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Coronavirus Cases India Live Update News: देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले अभी 1,42,826 हैं जो कि 262 दिनों से सबसे कम हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट पिछले 35 दिनों से दो फीसदी से कम है।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11,451 नए मामले आए है जबकि 266 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान 13,204 मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले अभी 1,42,826 हैं जो कि 262 दिनों से सबसे कम हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट पिछले 35 दिनों से दो फीसदी से कम है।

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 266 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,61,057 हो गई है। देश में लगातार 31 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 134 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,42,826 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.42 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,019 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.24 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 108.47 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें