फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind Vs Pak: 'बांग्लादेशी खिलाड़ी पर हंगामा, पाकिस्तान के साथ क्यों खेलना?' विश्वकप विवाद पर बोले इमरान मसूद

Sun, 01 Feb 2026 09:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Ind Vs Pak: भारत के साथ अगला आईसीसी टी-20 मैच न खेलने के पाकिस्तान के फैसले पर कांग्रेस नेताओं प्रतिक्रिया दी। पार्टी के नेता इमरान मसूद ने कहा कि पड़ोसी देश के साथ खेलने पर विचार नहीं किया जाना चाहिए। वहीं, सांसद मणिकम टैगोर ने उम्मीद जताई कि सरकार सही फैसला लेगी। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
Imran Masood, इमरान मसूद - फोटो : X @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच न खेलने के पाकिस्तान के फैसले पर कांग्रेस नेताओं ने रविवार को प्रतिक्रिया दी। पार्टी के सांसद इमरान मसूद ने कहा, भारत को उनके खिलाफ खेलने पर विचार ही क्यों करना चाहिए? बीसीसीआई को इस पर सोचना चाहिए और देश के सम्मान से कोई समझौता नहीं करना चाहिए। जब हमने एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को लिया था, तब इतना हंगामा हुआ था, तो फिर पाकिस्तानियों के साथ मैच क्यों खेलना चाहते हैं? हमें नहीं खेलना चाहिए। हमने यह बात पहले दिन से कही है। उनके साथ हमारा कोई रिश्ता नहीं होना चाहिए। हमें शुरुआत से ही मना कर देना चाहिए था और पहले ही साफ कर देना चाहिए था। 
विज्ञापन

 

क्रिकेट पर राजनीति कोई नई बात नहीं: मणिकम टैगोर
वहीं, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि क्रिकेट पर राजनीति कोई नई बात नहीं है। लंबे समय से खेल को राजनीतिक मुद्दा बनाया जाता रहा है। ऐसे मामलों में फैसला क्रिकेट बोर्ड को करना चाहिए। लेकिन सरकार की भूमिका भी अहम होती है। टैगोर ने कहा, एक ऐसा भी समय था जब ऑपरेशन सिंदूर चल रहा था। तब दोनों देशों के बीच किसी भी तरह के खेल न खेलने को लेकर मजबूत राय बनी थी, क्योंकि उस समय भारत औ पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था। 

ये भी पढ़ें: 'आगामी चुनाव में तय हार की वजह से SIR का दुरुपयोग कर रही भाजपा', CEC से मुलाकात से पहले सीएम ममता बनर्जी का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर हालात को और भड़काया गया और दोनों देशों के बीच तनाव बना रहा, तो संबंधों का सामान्य होना उतना आसान नहीं होगा, जितना हम उम्मीद करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत सरकार इस मुद्दे पर सही फैसला लेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें