फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में हादसा: सड़क किनारे तालाब में घुसी स्कूल बस, एक छात्र की मौत, पांच बचाए गए

Wed, 20 Oct 2021 04:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीकाकुलम

सार

आंध्र प्रदेश में बुधवार को एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
तालाब से बस को निकालती जेसीबी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घटना जिले के एचरला मंडल के पास की है।

विज्ञापन


यहां पर एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के एक तालाब में घुस गई। इस हादसे में एक छात्र की जान चली गई और पांच को बचा लिया गया, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं।

हादसे के बाद जेसीबी मशीन की सहायता से बस तालाब से बाहर निकाली गई। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें