फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता के घर हर्ष फायरिंग, रागिनी गायक की हुई मौत

Thu, 10 Mar 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ/फलावदा

सार

  • बसपा नेता के बेटे के सगाई कार्यक्रम में यह गायक लड़की पक्ष की तरफ से आया था।
  • गायक के पेट और सोनू निवासी गुढ़म फलावदा के हाथ में गोली लगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा नेता के घर बुधवार को हर्ष फायरिंग में रागिनी गायक की मौत हो गई, जबकि एक युवक के हाथ में गोली लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बसपा नेता के बेटे के सगाई कार्यक्रम में यह गायक लड़की पक्ष की तरफ से आया था। गायक को गोली मारी गई या लगी, इसकी जांच की जा रही है।

मामला फलावदा थानाक्षेत्र के नैडू गांव का है। बसपा नेता भारत वीर गुर्जर के बेटे मोहित का बुधवार को सगाई समारोह था। लड़की पक्ष अंतवाड़ा खतौली, मुजफ्फरनगर से सगाई लेकर आया था।

जिसमें रागिनी गायक जोगेंद्र (36) पुत्र धनपाल भी मौजूद था। नैडू में ही सगाई कार्यक्रम चल रहा था। तभी कुछ युवक खुलेआम हर्ष फायरिंग कर रहे थे। जिसमें जोगेंद्र के पेट और सोनू निवासी गुढ़म फलावदा के हाथ में गोली लगी। जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद होगी कार्रवाई

घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जोगेंद्र को मृत बताते हुए सोनू को मेरठ स्थित आनंद हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। उधर, घटना की जानकारी पर जोगेंद्र के परिजन भी नैडू गांव पहुंच गए।

परिजनों ने अरुण पुत्र ईश्वर निवासी उलखपुर, इंचौली के खिलाफ केस कराया है। एसओ फलावदा राम रतन यादव का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश जारी है। आरोपी ने पिस्टल से फायरिंग की है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें