फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार: पुणे में बीच सड़क पर चाकू घोंपकर किशोरी की हत्या, मुख्य आरोपी और दो नाबालिग गिरफ्तार

Wed, 13 Oct 2021 01:36 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पुणे

सार

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया में ऐसा लगता है कि कक्षा आठ में पढ़ने वाली लड़की के दूर के रिश्तेदार ने 'एकतरफा प्रेम प्रसंग' के कारण हत्या की है। उन्होंने कहा कि घटना के कुछ घंटे बाद आरोपियों में से दो नाबालिगों को पकड़ लिया गया। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे शहर में मंगलवार शाम को बीच सड़क पर तीन लोगों ने चाकुओं से गोदकर एक 14 वर्षीय एक किशोरी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब किशोरी कबड्डी के अभ्यास के लिए जा रही थी। पुलिस ने बताया कि मामले में मामले में दो आरोपी नाबालिग हैं।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया में ऐसा लगता है कि कक्षा आठ में पढ़ने वाली लड़की के दूर के रिश्तेदार ने 'एकतरफा प्रेम प्रसंग' के कारण हत्या की है। उन्होंने कहा कि घटना के कुछ घंटे बाद आरोपियों में से दो नाबालिगों को पकड़ लिया गया।

बिबेवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील जावरे ने कहा कि ‘लड़की शाम करीब 5.45 बजे कबड्डी के अभ्यास के लिए बिबेवाडी इलाके के यश लॉन में जा रही थी।जब वह लॉन के पास अपने दोस्तों के साथ खड़ी थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर 22 वर्षीय एक लड़के सहित तीन लोग पहुंचे। उनमें से एक मोटरसाइकिल पर ही रह गया, जबकि 22 वर्षीय लड़के सहित दो लोगों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।'
विज्ञापन


सुनील जावरे ने कहा कि 'उन्होंने लड़की के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। हमला इतना क्रूर था कि लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।' उन्होंने कहा कि उसकी हत्या करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

उन्होंने बताया, 'हालांकि, हम दो आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रहे हैं, जो नाबालिग हैं, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।' जावरे ने कहा कि 22 वर्षीय आरोपी शुभम भागवत, लड़की का दूर का रिश्तेदार है और वह उसके घर पर रहता था। उन्होंने कहा कि 'चूंकि उसे लड़की से एकतरफा प्यार हो गया था, इसलिए लड़की के माता-पिता ने उसे घर छोड़ने के लिए कहा था।'

पुलिस उपायुक्त (जोन-5) नम्रता पाटिल ने कहा कि उन्हें मौके से एक पिस्टल मिली है जो एक खिलौना बंदूक की तरह दिखती है। पाटिल ने कहा कि पुलिस इसकी असलियत की जांच कर रही है। वहीं, इस मामले में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, जो पुणे जिले के संरक्षक मंत्री भी हैं, ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें