फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक देश एक राशन कार्ड योजना: असम और छत्तीसगढ़ राज्यों को छोड़कर पूरे देश में हो रही संचालित

Sun, 29 Aug 2021 03:59 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली और पश्चिम बंगाल के जुड़ जाने से हर माह लगभग 2.2 करोड़ लेनदेन औसतन किए जा रहे हैं दर्ज
  • मार्च में लांच किए गए ‘मेरा राशन एप’ को 15 लाख से अधिक लोगों ने गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया है
विज्ञापन
एक देश एक राशन कार्ड - फोटो : twitter: @FinMinIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक देश एक राशन कार्ड योजना असम और छत्तीसगढ़ को छोड़कर देशभर के 34 राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। महज दो साल में यह योजना 75 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


इसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और पश्चिम बंगाल के जुड़ जाने से हर माह लगभग  2.2 करोड़ लेनदेन औसतन दर्ज किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, मार्च में लांच किए गए ‘मेरा राशन एप’ को 15 लाख से अधिक लोगों ने गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के लाभार्थियों को देश में कहीं भी राशन मिल जाए इसके लिए इस एप को लांच किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें