फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News: असम में जापानी बुखार से एक और मौत, महाराष्ट्र में मिले इस साल स्वाइन फ्लू के 142 केस

Sun, 24 Jul 2022 05:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, गुवाहाटी

सार

जापानी बुखार संक्रमण के मामले नागांव जिले से, बक्सा व जोरहाट से दो, चिरांग, डिब्रूगढ़, गोलपारा, गोलाघाट, चराईदेव, शिवसागर, तिनसुकिया और नलबाड़ी जिले में एक-एक मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में फैले जापानी बुखार संक्रमण के कारण शनिवार को एक और मौत हो गई। राज्य में अभी तक बुखार से 38 लोगों की जान जा चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में बिश्वनाथ जिले में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई। वहीं 15 नए मामलों की जानकारी हुई है। 

विज्ञापन


इसमें तीन मामले नागांव जिले से, बक्सा व जोरहाट से दो, चिरांग, डिब्रूगढ़, गोलपारा, गोलाघाट, चराईदेव, शिवसागर, तिनसुकिया और नलबाड़ी जिले में एक-एक मामले सामने आए हैं। राज्य में जुलाई महीने में अभी तक कुल 251 मामले जापानी बुखार के सामने आ चुके हैं।

अल्बानिया में आतंकी खतरे के चलते ईरानी असंतुष्टों का सम्मेलन रद्द
उत्तरपूर्वी यूरोप स्थित अल्बानिया में ईरान के अंसतुष्टों ने कहा कि उन्होंने स्थानीय प्राधिकारियों से आतंकी खतरे की चेतावनियां मिलने के बाद आगामी सम्मेलन रद्द कर दिया है। मुजाहिदीन-ए-खल्क (एमईके) के करीब 3,000 ईरानी असंतुष्ट अल्बानिया की राजधानी तिराना से 30 किलोमीटर पश्चिम में मानेज में अशरफ 3 कैंप में रहते हैं। 
विज्ञापन


एमईके एक निर्वासित विपक्षी समूह है, जिसने 1979 की इस्लामिक क्रांति का समर्थन किया लेकिन जल्द ही ग्रैंड अयातुल्ला रुहल्ला खुमैनी से झगड़े के बाद यह समूह उनकी सरकार के खिलाफ हो गया। एमईके ने 23-24 जुलाई को अपने शिविर में ‘फ्री ईरान वर्ल्ड समिट’ की योजना बनाई थी, जिसमें अमेरिकी सीनेटरों और कांग्रेस सदस्यों तथा पश्चिम देशों के अन्य नेताओं को भाग लेना था। 


‘डिजिटल ज्योत’ से स्वतंत्रता सेनानियों के लिए करें योगदान : पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नागरिकों से निवेदन किया कि वे ‘डिजिटल ज्योत’ में योगदान दें। इस अनूठे प्रयास में स्वतंत्रता सेनानियों के लिए संदेश देते हुए लोग वित्तीय योगदान दे सकते हैं। यह संदेश दिल्ली में कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क पर लगाई एलईडी स्क्रीन डिजिटल ज्योत पर नजर आएंगे। जितना योगदान होगा, यहां लगी स्काय बीम उतनी प्रकाशमान होगी। योगदान के लिए वेबसाइट digitaltribute.in बनाई गई है। पीएम ने संदेश में कहा कि यह पहल ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ आयोजन को और मजबूत करेगी। ब्यूरो

नारी शक्ति पुरस्कारों के लिए सरकार ने आवेदन मंगाए
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नारी शक्ति पुरस्कार-2022 के लिए आवेदन मंगाए हैं। इनका उद्देश्य समाज के लिए काम कर रही महिलाओं को पहचान दिलाना और उन्हें प्रेरित करना है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। आवेदन ऑनलाइन www.award.gov.in और सीधे मंत्रालय को भेजे जा सकते हैं। यह पुरस्कार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जाते हैं। जो कि फरवरी और मार्च महीने में दिए जाते हैं। ब्यूरो

महाराष्ट्र में इस साल स्वाइन फ्लू के 142 केस, 7 की मौत
महाराष्ट्र में इस साल 22 जुलाई तक स्वाइन फ्लू के 142 केस आ चुके हैं। जन स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ठाणे व पुणे में 2-2 और कोल्हापुर में 3 की मौत हुई। अकेले मुंबई में 43 केस आए तो पुणे, पालघर व नाशिक में क्रमश: 23, 22 और 17 केस मिले। शुक्रवार को यहां कोरोना के सब-वेरिएंट बीए.5 के दो केस भी मिले। यह लोग दुबई से लौटे थे, सैंपल पुणे हवाईअड्डे से लिए गए। वे अब ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक बीए.4 और बीए.5 के 160 केस मिले हैं। ब्यूरो

उड़िया अभिनेता की पत्नी ने अभिनेत्री को पीटा
 भुवनेश्वर में शनिवार को एक हाईवोल्टेज ड्रामा में उड़िया अभिनेता बाबूशान मोहंती की पत्नी तृप्ति ने अभिनेत्री प्रकृति मिश्रा से सरेआम मारपीट की। इस मामले में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक गाड़ी में वह अभिनेत्री के बाल खींच रही हैं और उसे धक्का भी दिया। बताया जाता है कि तृप्ति ने उस अभिनेत्री पर पति के साथ कथित अवैध संबंधों का आरोप लगाया है। इस हाथापाई में अभिनेता बाबूशान की टी-शर्ट भी फट गई। घटना के बाद अभिनेत्री प्रकृति की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि जब वह गाड़ी में बैठकर काम पर जा रही थी, तो कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी प्रतीक सिंह ने बताया कि इस संबंध में पूरी जांच और सुबूत मिलने के बाद उचित कार्रवाई करेंगे। एजेंसी

चित्रा रामकृष्ण की रिमांड अवधि 5 अगस्त तक बढ़ी
अदालत ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण की रिमांड अवधि 5 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें स्टॉक एक्सचेंज के कर्मचारियों की कथित अवैध फोन टैपिंग और जासूसी के आरोप में मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।  चित्रा की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उसे विशेष न्यायाधीश सुनैना शर्मा के समक्ष पेश किया गया। मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से विशेष लोक अभियोजक नवीन कुमार मट्टा पेश हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें