फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंट एवरेस्ट अभियान के दौरान एक भारतीय पर्वतारोही की मौत, दो लापता

Tue, 24 May 2016 05:28 AM IST
एजेंसी/ काठमांडु
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट - फोटो : Getty
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के दौरान एक भारतीय पर्वतारोही की जान चली गई गई, जबकि दो अन्य लापता हैं। यह जानकारी अभियान के आयोजकों ने सोमवार को दी। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतह करने के क्रम में इस साल यह पांचवीं मौत है।
विज्ञापन


नेपाल के पर्यटन मंत्रालय के एक अधिकारी ज्ञानेंद्र श्रेष्ठ के मुताबिक, सुभाष पॉल बर्फ में गिर गए थे और उन्हें बुखार था। वे शनिवार को 8849 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच गए थे। यहां हिलेरी स्टेप पर बर्फ की दीवार ढहने के कारण वे हादसे का शिकार हुए थे। सुरक्षा की दृष्टि से समिट प्वाइंट के करीब निचले कैंप आने के क्रम में रविवार रात सुभाष की मौत हो गई।

सुभाष की मौत चार नंबर कैंप और तीन नंबर कैंप के बीच हुई। सुभाष उन चार भारतीयों में शामिल थे, जो शनिवार से लापता थे। अभियान के अधिकारियों ने शनिवार को पर्वतारोही सुनीता हाजरा को स्थिति का पता लगाने में कामयाबी पा ली थी, लेकिन अन्य दो भारतीय पर्वतारोही परेश नाथ और गौतम घोष की कोई जानकारी नहीं मिली है। वे सुभाष की टीम के सदस्य हैं। सुनीता को हवाई रास्ते से सुरक्षित निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें