फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: घर के पास बने बोरवेल में गिरा डेढ़ साल का बच्चा; 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

Thu, 04 Apr 2024 02:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

मीडिया सूत्रों ने बताया कि बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। एक लेटेस्ट वीडियो फुटेज में बच्चे को पैर हिलाते हुए देखा गया। पुलिस ने कहा कि बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए बोरवेल में पाइप डाला गया है।
विज्ञापन
बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के लचायन गांव में एक डेढ़ वर्षीय बच्चा बुधवार की शाम को बोरवेल में गिर गया था। गिरने के बाद वह 15-20 फीट की गहराई में जाकर फंस गया था । बच्चे की पहचान सात्विक मुजागोंद के तौर पर की गई है जो विजयपुड़ा जिले में सिर के बल बोरवेल में गिरा था। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाल लिया है।
विज्ञापन



20 घंटे बाद बच्चे को बोरवेल से निकाला गया
पुलिस के अनुसार, बच्चा घर के पास खेलते हुए बोरवेल में गिर गया था। यह बोरवेल बच्चे के पिता की चार एकड़ जमीन पर खोदा गया था। बच्चे के बचाने के लिए बचाव कार्य बुधवार को शाम के साढ़े छह बजे से शुरू हुआ था। पुलिस दल, राजस्व अधिकारी, पंचायत के सदस्य, दमकल विभाग के अधिकारी और आपातकालीन सेवाएं बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए मौके पर मौजूद थे। पूरे 20 घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद बच्चे को बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए बोरवेल में पाइप डाला गया था। एक वीडियो फुटेज में बच्चे को पैर हिलाते हुए देखा गया था।  
विज्ञापन


कर्नाटक मंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी घटना
कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना को साझा किया था। राज्य मंत्री ने बताया था कि उन्होंने विजयपुरा जिला प्रशासन को तेजी से ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चे के लिए प्रार्थना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें