फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CDS: 'मुझे लगता है कि नियम स्पष्ट हैं', दिव्यांगता पेंशन के नए संशोधित पात्रता मानदंड पर बोले जनरल अनिल चौहान

Fri, 06 Oct 2023 09:25 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिव्यांगता पेंशन नियमों के लिए नए संशोधित पात्रता मानदंड के संबंध में पूर्व सैनिकों द्वारा उठाई गई चिंताओं पर रक्षा सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि नियम स्पष्ट हैं। उम्मीद है कि अदालती मामले कम होंगे।
विज्ञापन
CDS Anil Chauhan (फाइल फोटो) - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्यांगता पेंशन नियमों के लिए नए संशोधित पात्रता मानदंड के संबंध में पूर्व सैनिकों द्वारा उठाई गई चिंताओं पर रक्षा सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, बहुत से लोग इन नियमों को सही से नहीं समझ पा रहे हैं। 3 अक्तूबर को मान्यता प्राप्त पूर्व सैनिक संगठनों को बुलाया गया। उन्हें स्पष्ट किया गया। उनमें से ज्यादतर संतुष्ट थे। बैठक में पूछे गए सवालों को पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन

 

संशोधन दिव्यांगता पेंशन नियमों के दुरुप्रयोग की संभावना पर उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि नियम स्पष्ट हैं। उम्मीद है कि अदालती मामले कम होंगे और सशस्त्र बलों के सभी रैंकों के बीच बेहतर तालमेल होगा।


इस दौरान उन्होंने कहा, सबसे खास बात यह है कि इस पात्रता नियमों के प्रावधान उन व्यक्तियों पर लागू होंगे, जो 21 सितंबर 2022 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। इन प्रावधानों का कोई पूर्वव्यापी अनुप्रयोग नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी श्रेणी के व्यक्तियों को मृत्यु या दिव्यांगता के लिए मुआवजा दिए जाने की पात्रता में कोई बदलाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें