फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune Boy Dies: 11 साल के लड़के के गुप्तांग पर लगी क्रिकेट की गेंद, मौत; पुणे की घटना

Mon, 06 May 2024 04:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

स्कूल में चल रही गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर बच्चा अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। हालांकि, इस भयानक घटना की वजह से खेल का रोमांच बुरे सपने में तब्दील हो गया। क्रिकेट के दौरान शौर्य गेंदबाजी कर रहा था। तभी उसकी गेंद पर बल्लेबाज सामने की ओर शक्तिशाली शॉट लगाया। गेंद सीधे उसके निजी अंगों पर लगी।
विज्ञापन
Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में पुणे के लोहेगांव इलाके में एक 11 साल के लड़के के गुप्तांग पर क्रिकेट की गेंद लगने से उसकी मौत हो गई। मामला पिछले हफ्ते  का बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी मीडिया रिपोर्ट के जरिए सोमवार को सामने आई। पीड़ित की पहचान शंभू कालिदास खांडवे उर्फ शौर्य के रूप में हुई है। एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ऐसे हुई घटना
जानकारी के मुताबिक, स्कूल में चल रही गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर बच्चा अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। हालांकि, इस भयानक घटना की वजह से खेल का रोमांच बुरे सपने में तब्दील हो गया। क्रिकेट के दौरान शौर्य गेंदबाजी कर रहा था। तभी उसकी गेंद पर बल्लेबाज सामने की ओर शक्तिशाली शॉट लगाया। गेंद सीधे उसके निजी अंगों पर लगी।

शौर्य जमीन पर गिरकर तड़पने लगा
आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि चोट इतनी गंभीर थी कि शौर्य जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। उसके दोस्त उसकी मदद के लिए दौड़े और उसे होश में लाने के लिए हरसंभव कोशिश करने लगे। उनके प्रयासों के बावजूद शौर्य बेहोश रहा। इसके बाद आसपास खड़े लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, शौर्य को बचाया नहीं जा सका और अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें