फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान: तेल टैंकर के चालक दल के सात भारतीय सदस्य जल्द रिहा होंगे

Wed, 04 Sep 2019 10:06 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

फारस की खाड़ी में ईरान द्वारा जब्त किए गए ब्रिटिश ध्वज वाले स्टेना इम्पेरो तेल टैंकर के मालिक ने कहा है कि उन्हें ईरानी अधिकारियों ने बताया है कि 23 सदस्यीय चालक दल में से सात सदस्यों को रिहा कर दिया जाएगा। जहाज के मालिक स्वीडिश शिपिंग ग्रुप स्टेना बल्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एरिक हैनेल का कहना है कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्हें कब रिहा किया जाएगा।

विज्ञापन


ईरान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि चालक दल के सात सदस्य, जिनमें सभी भारतीय हैं, को रिहा कर दिया जाएगा। हैनेल ने कहा कि उनकी चिंता जल्द खत्म हो सकती है और वे अपने परिवारों के पास लौट सकते हैं, हालांकि, हम सावधानीपूर्वक उनकी रिहाई की तारीख की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि यह चालक दल के बाकि सभी सदस्यों की रिहाई की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जो हमेशा हमारी प्राथमिक चिंता और ध्यान का विषय रहा है।’’ चालक दल के शेष 16 सदस्यों को अभी जहाज पर ही रहना है।
विज्ञापन


इससे पहले, ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश फारस की खाड़ी में पकड़े गए ब्रिटिश ध्वज वाले स्टेना इम्पेरो तेल टैंकर के चालक दल के सात सदस्यों को रिहा करेगा। 

मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मौसवी ने बुधवार को सरकारी टेलीविजन को बताया कि तेल टैंकर को लेकर न्यायिक जांच प्रक्रिया चल रही है और ईरान की मानवीय नीति के तहत, जहाज के कप्तान से चालक दल के कुछ सदस्यों को उनके देश वापस जाने देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें