ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक महिला खंड विकास अधिकारी से साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। भाजपा नेता पर महिला के दफ्तर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। भाजाप नेता ललित कुमार बेहरा ने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कथित तौर पर हमला किया। शुक्रवार को बेहरा खंड विकास अधिकारी तिलोत्तमा प्रुस्टी के दफ्तर में घुसे और अपना काम जल्दी करने को कहा। इसी दौरान बेहरा ने उन पर हमला करने की कोशिश की।
महिला अधिकारी ने बताया कि बेहरा के समर्थकों ने इन पर हमला करने की कोशिश की। पूरी घटना दफ्तर में लगा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक इस मालमे में अब तक कोई प्राथमिक दर्ज नहीं की गई है।
पुलिस ने बताया कि बीडीओ की तरफ से लिखित शिकायत दी गई है। सब-कलेक्टर इसकी जांच कर रहे हैं। महिला अधिकारी ने भाजपा नेता बेहरा पर ड्यूटी के दौरान हमला करने का ओरप लगया। केंद्रपाड़ा कलेक्टर रघुराम आर अय्यर सीसीटीवी जांच की जा रही है। साथ ही मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
बीडीओ पर हमले का विरोध
इस पूरी घटना का बीडीओ ऑफिस के कर्मचारियों ने काम बंद करके विरोध किया। बीजु जनता दल के कार्यकर्ताओं ने शहर ने आने वाली सड़कों को ब्लॉक करके विरोध प्रदर्शन किया। इसके कारण शहर में गाड़ियों की आवाजाही बाधित हुई।
बीजद और कांग्रेस ने की घटना की निंदा
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा राजनगर ब्लॉक ऑफिस में भाजपा नेता ललित बेहरा और उनके समर्थकों द्वारा एक महिला अधिकारी पर हमला, भाजपा की डराने-धमकाने वाली राजनीति को उजागर करता है।
बीजद प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने कहा हम भाजपा नेता ललित बेहरा के नेतृत्व में 30 गुंडों की भीड़ द्वारा राजनगर की महिला बीडीओ पर हुए बर्बर हमले की कड़ी निंदा करते हैं।