ओडिशा के अंगुल में एक टीचर ने स्टूडेन्ट्स के साथ अजीबोगरीब बरताव किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, मामला बानरपाल ब्लॉक अंतर्गत अपर प्राइमरी स्कूल का है जहां एक महिला टीचर संयुक्ता मांझी ने अपने स्टूडेन्ट्स से स्कूटी साफ कराती है और वो भी हाथ में छड़ी लेकर।
ओडिशा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना तब सामने आई जब एक रिपोर्टर ने इसे उजागर करने में स्टूडेन्ट्स का सपोर्ट किया। रिपोर्टों के मुताबिक स्कूल प्रशासन की तरफ से कई बार उसे चेतावनी दी गई है, जिसके बाद भी वो बाज नहीं आ रही थी।
बहरहाल, इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक शिक्षा ऑफिसर को आदेश दिया कि महिला टीचर को पद से बर्खास्त किया जाये।