फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: मुख्यमंत्री के काफिले पर भाजपा समर्थकों ने फेंके अंडे, कालाहांडी मामले में सरकार की चुप्पी का कर रहे थे विरोध 

Wed, 24 Nov 2021 03:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

यह घटना उस वक्त हुई जब सीएम नवीन पटनायक पुरी में 331 करोड़ रुपये की ‘हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना’ का उद्घाटन कर वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन
नवीन पटनायक (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के पुरी में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के काफिले पर अंडे फेंके जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक,अंडे फेंकने वाले भाजपा कार्यकर्ता थे, जो कालाहांडी शिक्षक अपहरण और हत्या मामले में सरकार के शिथिल रवैये का विरोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना सरकारी अस्पताल चौक के पास उस वक्त हुई जब सीएम नवीन पटनायक पुरी में 331 करोड़ रुपये की ‘हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना’ का उद्घाटन कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटनायक के काफिले को काले झंडे भी दिखाए। 

विज्ञापन


इससे पहले पुरी में बड़ा डंडा पर सीएम पटनायक को काले झंडे दिखाने के आरोप में भाजयुमो और एनएसयूआई के तीन सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया था। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पटनायक सरकार का विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक वह अपने कुछ दागी मंत्रियों पर कार्रवाई नहीं करते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें