फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha News: ऑटोरिक्शा चालक ने लौटाया महिला यात्री का सोने का हार, हर तरफ हो रही प्रशंसा

Sun, 22 May 2022 11:04 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

30 वर्षीय महिला यात्री नर्मदा बेहरा ने बुधवार को पंकज बेहरा के ऑटोरिक्शा से यात्रा की थी। पंकज ने उन्हें न्यू बस स्टैंड से गोपालपुर छोड़ा था। इसी दौरान नर्मदा बेहरा की पर्स में रखा हुआ सोने का हार ऑटोरिक्शा में गिर गया।
विज्ञापन
ऑटोरिक्शा चालक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के गंजम जिले में एक ऑटोरिक्शा चालक ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है। उसने एक महिला यात्री का 1.6 लाख रुपये का सोने का हार वापस कर दिया। इसके बाद ऑटोरिक्शा चालक की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। ऑटोरिक्शा चलाने वाले पंकज बेहरा ने बताया कि वाहन की सफाई के दौरान उसे सीट के नीचे से लगभग 30 ग्राम वजनी सोने का हार मिला था, जिसे उसने न्यू बस स्टैंड पुलिस चौकी पर महिला यात्री को सौंप दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय महिला यात्री नर्मदा बेहरा ने बुधवार को पंकज बेहरा के ऑटोरिक्शा से यात्रा की थी। पंकज ने उन्हें न्यू बस स्टैंड से गोपालपुर छोड़ा था। इसी दौरान नर्मदा बेहरा की पर्स में रखा हुआ सोने का हार ऑटोरिक्शा में गिर गया। घर पहुंचने के बाद जब उन्हें सोने का हार नहीं मिला तो उन्होंने ऑटोरिक्शा चालक को फोन किया, लेकिन उस दिन हार नहीं मिला। 

दो दिन बाद मिला हार 
पुलिस ने बताया, ऑटोरिक्शा चालक शुक्रवार को ऑटो की सफाई कर रहा था। तभी उसे सोने का हार मिला, जिसके बाद उसने महिला यात्री को इसकी सूचना दी और हार न्यू बस स्टैंड पुलिस चौकी पर सौंप दिया। ऑटोरिक्शा चालक की ईमानदारी पर पुलिस से लेकर हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें