फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: तालाब में एक क्विंटल से ज्यादा मिली मृत मछलियां, जांच के लिए पानी और मछली के नमूने एकत्र किए 

Sun, 01 Aug 2021 04:19 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरहामपुर

सार

  • उच्च कार्बनिक भार वाले ऑक्सीजन स्तर की कमी या प्रदूषण मछलियों की मौत का हो सकता है कारण 
  • जांच के लिए तालाब के पानी और मछलियों के नमूने एकत्र किए
विज्ञापन
fish - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के गंजम जिले में शनिवार को एक तालाब में बड़ी संख्या में विभिन्न प्रजातियों की मछलियां मृत पाई गई हैं। गंजम मिजले के मत्स्य अधिकारी प्रमोद राउत ने कहा कि बरहामपुर के कृष्णा नगर के एक तालाब में हुई मौतों का सही कारण तत्काल पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


जांच के लिए तालाब के पानी और मछलियों के नमूने एकत्र किए गए  
हालांकि उच्च कार्बनिक भार वाले तालाब में घुलित ऑक्सीजन स्तर की कमी या प्रदूषण मछलियों की मौत का कारण हो सकता है। स्थानीय लोेगों का कहना है कि मरी हुई मछलियां बृहस्पतिवार को दिखाई देने लगी थी और शुक्रवार को इनकी तादाद बढ़ गई।

लगभग एक क्विंटल वजनी मृत-सड़ी मछलियों से दुर्गंध इलाके में फैल गई। इसके स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मत्स्य विभाग को दी। राउत ने कहा, हमने मृत मछलियों के नमूने, साथ ही तालाब के पानी को प्रयोगशाला परीक्षणों के लिए एकत्र किया है ताकि मौतों के सही कारण का पता लगाया जा सके।’
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि चूंकि जिला मत्स्य कार्यालय में कोई परीक्षण सुविधाएं नहीं हैं, इसलिए नमूने रंगीलुंडा में ओडिशा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मत्स्य कॉलेज को भेजे जाएंगे। मत्स्य अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सलाह दी कि परीक्षण रिपोर्ट आने तक मरी हुई मछलियों को न लाएं और न ही तालाब के पानी का उपयोग करें।

राउत ने कहा, ‘हम बरहामपुर नगर निगम आयुक्त से मरी हुई मछलियों को दफनाने का अनुरोध करेंगे।’ स्थानीय लोगों ने बताया कि तालाब नगर निकाय का था। पहले तालाब में मछली की खेती पट्टेदार द्वारा की जाती थी। लेकिन पिछले साल तालाब में मछली की खेती नहीं की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें