फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: ओडिशा में एक शख्स ने की हदें पार, कमरे में सांप छोड़कर पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; गिरफ्तार

Fri, 24 Nov 2023 10:08 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंजाम

सार

यह डरावनी घटना यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर कबीसूर्या नगर इलाके के अधेईगांव में हुई।आरोपी की पहचान के गणेश पात्रा के रूप में हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गणेश और उसकी पत्नी के बसंती पात्रा की आपस में नहीं बनती थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के गंजाम जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 25 साल के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उस पर जहरीले सांप को कमरे में छोड़कर अपनी पत्नी और दो साल की बेटी की हत्या करने का आरोप है। 

विज्ञापन


आपस में नहीं बनती थी
यह डरावनी घटना यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर कबीसूर्या नगर इलाके के अधेईगांव में हुई। आरोपी की पहचान के गणेश पात्रा के रूप में हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गणेश और उसकी पत्नी के बसंती पात्रा (23) की आपस में नहीं बनती थी। उनकी शादी 2020 में हुई थी। दो साल की एक बेटी देबास्मिता भी थी।

सपेरे से खरीदा सांप
अधिकारी ने बताया कि उसने पत्नी और बेटी को मारने के लिए कथित तौर पर एक सपेरे से यह कहकर सांप खरीदा था कि वह पूजा में उसका इस्तेमाल करेगा। छह अक्तूबर को वह एक प्लास्टिक के जार में कोबरा को लाया। बाद में, रात में जब पत्नी और बेटी सो गए तो उसने कमरे में सांप छोड़ दिया और खुद दूसरे कमरे में सोने चला गया। 
विज्ञापन


एक महीने बाद गिरफ्तार
गंजाम के पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीणा ने बताया कि पुलिस ने शुरू में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन आरोपी के ससुर द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद उससे पूछताछ की गई। आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाने में देरी होने से उसे घटना के एक महीने बाद गिरफ्तार किया गया था। 

गणेश ने शुरू में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और आरोपों से इनकार करता रहा। हालांकि, बाद में खुद का गुनाह कबूल कर लिया कि उसने अपराध किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें