फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: पांच साल की अबोध बच्ची के साथ घर की छत पर दुष्कर्म, परिवार के परिचित ड्राइवर ने की दरिंदगी

Mon, 24 Jan 2022 01:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पुरी 

सार

शक है कि दरिंदगी की इस घटना को पीड़ित परिवार के परिचित ड्राइवर ने अंजाम दिया। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के पुरी कस्बे में पांच साल की एक बच्ची के साथ घर की छत पर दुष्कर्म की जघन्य वारदात का मामला सामने आया है। बच्ची को गंभीर हालत में कटक के एससीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


शक है कि दरिंदगी की इस घटना को पीड़ित परिवार के परिचित ड्राइवर ने अंजाम दिया। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार को तब हुई जब बच्ची घर में अकेली थी। परिवार को परिचित ड्राइवर उसे छत पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची की चित्कार सुनाई दी तभी उसकी मां मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी मौके से भाग चुका था। 

गंभीर हालत में बच्ची को पहले पुरी के जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए कटक के अस्पताल भेजा गया, जहां वह जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है। पुरी के एसपी केवी सिंह ने बताया कि आरोपी ड्राइवर को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। मामले में भादंवि व पोस्को कानून की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी ड्राइवर ओडिशा के ही जगतसिंहपुर जिले का रहने वाला बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें