फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sofia Firdous: कौन हैं ओडिशा की पहली मुस्लिम महिला विधायक सोफिया फिरदौस, जिन्होंने रचा इतिहास

Sun, 09 Jun 2024 10:09 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

सोफिया फिरदौस का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। सोफिया ओडिशा की पहली मुस्लिम महिला विधायक हैं। सोफिया ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूर्ण चंद्र महापात्रा को 8001 वोटों के अंतर से हराया। 
विज्ञापन
सोफिया फिरदौस - फोटो : इंस्टाग्राम/@sofiafirdous
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा की बाराबाती कटक विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर सोफिया फिरदौस ने जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ सोफिया फिरदौस का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। सोफिया ओडिशा की पहली मुस्लिम महिला विधायक हैं। सोफिया ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूर्ण चंद्र महापात्रा को 8001 वोटों के अंतर से हराया। 
विज्ञापन


जानिए कौन हैं सोफिया फिरदौस
1. सोफिया फिरदौस (32 वर्षीय) एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद मुकीम की बेटी हैं। मोहम्मद मुकीम की जगह कांग्रेस पार्टी ने 2024 के विधानसभा चुनाव में उनकी बेटी सोफिया फिरदौस को टिकट दिया और उन्होंने जीत दर्ज की। 

2. सोफिया फिरदौस ने कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। साथ ही इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बंगलूरू से सोफिया ने साल 2022 में एग्जीक्यूटिव जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम का डिप्लोमा भी हासिल किया है। 
विज्ञापन


3. सोफिया फिरदौस ने विधायक पद पर अब जीत हासिल की है, लेकिन वह पिछले साल से ही राजनीति में सक्रिय हैं। साल 2023 में सोफिया फिरदौस भुवनेश्वर में कनफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलेपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष चुनी गईं थी। साथ ही वह इस संगठन के ईस्ट जोन की महिला विंग की कॉर्डिनेटर भी रह चुकी हैं। 

4. सोफिया फिरदौस के पति शेख मेराज उल हक हैं, जो एक बिजनेसमैन हैं। सोफिया फिरदौस इंडिया ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल की भुवनेश्वर चैप्टर की सह-अध्यक्ष भी हैं। 

5. ओडिशा की पहली महिला मुख्यमंत्री नंदनी सतपथी थी। खास बात ये है कि सतपथी भी साल 1972 में इसी बाराबाती कटक विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं थी। 

6. ओडिशा के चुनाव में इस बार भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने राज्य की 147 विधानसभा सीटों में से 78 पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही ओडिशा में नवीन पटनायक और बीजद की 24 साल पुरानी सरकार सत्ता से हट गई। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में भी जोरदार जीत हासिल की और राज्य की 21 सीटों में से 20 पर जीत हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें