सीएम माझी ने कहा, ‘‘क्योंझर के मंडुआ में बम विस्फोट करके मुझे मारने की कोशिश की गई थी। हालांकि, भगवान के आशीर्वाद और लोगों के प्यार के कारण मैं बच गया।’’
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को आरोप लगाया कि बीजू जनता दल (बीजद) की सरकार के कार्यकाल में उन पर बम फेंककर हत्या करने की कोशिश की गई थी। भाजपा के वरिष्ठ नेता माझी ने अपने गृह जिले क्योंझर के झुमपुरा में आयोजित एक समारोह में यह टिप्पणी की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘क्योंझर के मंडुआ में बम विस्फोट करके मुझे मारने की कोशिश की गई थी। हालांकि, भगवान के आशीर्वाद और लोगों के प्यार के कारण मैं बच गया।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जब मां तारिणी, मां दुर्गा, भगवान बलदेव और भगवान जगन्नाथ मेरे साथ हैं, तो मेरे लिए डरने की कोई बात नहीं है।’’