चॉकलेट से बनी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की प्रतिमा के साथ बेकर राकेश कुमार साहू की टीम
- फोटो : Twitter@sports_odisha
बीजद के एक नेता ने कहा कि 'पटनायक ने अपने समर्थकों और प्रशंसकों से इस दिन को समाज के लोगों की सेवा में बिताने के लिए कहा। बीजद की समाज सेवा शाखा ने इस मौके पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया, जहां 5,000 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।'
हलांकि खुर्दा जिले के बेगुनिया निवासी 32 वर्षीय बेकर राकेश कुमार साहू ने 72 किलोग्राम चॉकलेट से पटनायक की मूर्ति बनाई, जिसका अनावरण राज्य के खेल मंत्री टीके बेहरा ने भुवनेश्वर के कलिंग हॉकी स्टेडियम में किया। चॉकलेट से बनाई पटनायक की मूर्ति एक निश्चित अवधि के लिए स्टेडियम में प्रदर्शित की जाएगी।