फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: कोरोना से ठीक होने वाले 700 लोग बने 'कोविड बंधु', कर रहे हैं प्रशासन की मदद

Tue, 11 Aug 2020 06:10 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंजाम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

ओडिशा के गंजाम जिले में कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके करीब 700 लोग अब प्रशासन की मदद के लिए आगे आए हैं। ये ‘कोविड बंधु’ कोरोना वायरस के लक्षण वाले लोगों को जांच के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ इससे जुड़ी उनकी चिंताओं को दूर कर प्रशासन की मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन


गंजाम को राज्य का सर्वाधिक कोविड-19 प्रभावित क्षेत्र माना जाता है और यहां संक्रमण के 13,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहीं पर अधिकारियों ने ‘कोविड बंधु’ कार्यक्रम शुरू किया है और इसमें कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों को शामिल किया है।

जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) के प्रोजेक्ट निदेशक सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके करीब 700 लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण किया है. इनमें से कई पहले से ही क्षेत्र में मौजूद हैं और लोगों को जांच के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में कोविड-19 प्रबंधन के नोडल अधिकारी स्वैन ने बताया कि ‘कोविड बंधु’ खतरनाक वायरस के खिलाफ लड़ाई में लोगों के आत्मविश्वास को दृढ़ बनाने के मिशन पर हैं। उन्होंने बताया कि ये ‘कोविड-बंधु’ लोगों के बीच काम करने के लिए जिले के अलग-अलग हिस्सों में जा चुके हैं।

अस्का प्रखंड के भेतानी गांव के कोविड-बंधु अमूल्य उपाध्याय ने बताया कि कुछ दुकानदारों के बारे में शक था कि इन लोगों में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं, लेकिन इनसे दूसरे लोग संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि ये दुकानदार जांच कराने में हिचक रहे थे, लेकिन उन्होंने जब अपना अनुभव साझा किया तो ये लोग जांच के लिए गए।
विज्ञापन


हिंजली प्रखंड के बडाखंडी के सरपंच के दुर्गा प्रसाद राव का कहना है कि ‘कोविड बंधु’ अपने अनुभवों को साझा करके लोगों के बीच जागरूकता फैला रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें