फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 70 फीसदी हुआ, मृत्यु दर पहली बार दो फीसदी से कम: स्वास्थ्य मंत्रालय

Tue, 11 Aug 2020 05:57 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन किया और भारत में इसके प्रभाव को लेकर जानकारी साझा की। मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हो रही है, लेकिन वायरस से होने वाली मृत्यु दर में कमी आ रही है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया, पहली बार कोविड-19 से होने वाली मृत्यु दर दो फीसदी से कम हुई है। उन्होंने बताया, भारत में वर्तमान में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर 1.99 फीसदी है।


पढ़ें संवाददाता सम्मेलन की मुख्य बातें...

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संबोधन में इस तथ्य का उल्लेख किया कि बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में वर्तमान में परीक्षण दर बढ़ाने की आवश्यकता है, क्योंकि यहां संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस पर ध्यान दिया जाएगा। 
  • देश में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों के बाद भी रिकवरी रेट में इजाफा हो रहा है, जो एक सकारात्मक संकेत है। वर्तमान में भारत में रिकवरी रेट बढ़कर 70 फीसदी हो गया है। 
  • पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इस बात को रेखांकित किया कि कोरोना वायरस से लड़ने में कंटेनमेंट, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और निगरानी सबसे महत्वपूर्ण हथियार हैं। 
  • प्रधानमंत्री ने उन सभी का पता लगाने और परीक्षण करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया जो 72 घंटे के भीतर एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए। साथ ही कहा कि एक फीसदी से कम की मृत्यु दर तक पहुंचने का लक्ष्य जल्द ही हासिल किया जाना चाहिए। 
  • सचिव राजेश भूषण ने बीमारी से उबर चुके लोगों में फेफड़ों की बीमारी को लेकर सामने आई रिपोर्ट पर कहा, स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेषज्ञों के एक समूह को वर्तमान में इस मुद्दे को सुलझाने का जिम्मा सौंपा गया है और बीमारी से उबर चुके लोगों के लिए एक मार्गदर्शन नोट पर काम चल रहा है।
  • कोरोना की वैक्सीन के लिए रूस के साथ गठजोड़ करने की सरकार की योजना को लेकर मंत्रालय ने कहा, सरकार ने वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह का गठन किया है, जिसकी कल बैठक होगी। यह वैक्सीन की उपलब्धता से लेकर सभी मुद्दों पर काम करेगी।
  • यह विशेषज्ञ समूह भारत में सभी राज्य सरकारों और वैक्सीन निर्माताओं के साथ अपना संपर्क जारी रखेगा। 
  • मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोरोना वायरस के 2.25 करोड़ परीक्षण किए गए हैं।
  • देश में अब तक कोरोना वायरस से 15 लाख से ज्यादा मरीज उबर चुके हैं।
  • भारत में कोरोना से मृत्यु दर 2 फीसदी से कम हो गई है। वर्तमान में कोरोना मृत्यु दर 1.99 फीसदी है। 
  • मंत्रालय ने बताया कि भारत में प्रति दस लाख पर 18,320 परीक्षण हो रहे हैं। देश के 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रति दस लाख लोगों पर अधिक परीक्षण हो रहा है। 
  • मंत्रालय के सचिव ने कहा, भारत में 11 अगस्त तक कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15 लाख को पार कर गई है। यह एक बड़ी उपलब्धि है और यह इसलिए संभव हो पाया है, क्योंकि हमारे क्लिनिकल प्रोटोकॉल को कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। 
  • देश में 10 अगस्त को कोरोना वायरस से 54,859 लोग ठीक हुए, जो एक दिन में इस वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें