फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाब का एक और खुलासा: अब फोड़ा कबूल है, कबूल है...बम, बोले- 'यह क्या किया तूने समीर दाऊद वानखेड़े?'

Mon, 22 Nov 2021 07:48 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

नवाब मलिक ने आरोप लगाया था कि समीर वानखेड़े मुस्लिम पैदा हुए थे, लेकिन उन्होंने अपने धर्म को छुपाकर नौकरी हासिल की। 
विज्ञापन
समीर वानखेड़े - फोटो : @nawabmalikncp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानहानि मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले से पहले एनसीपी नेता नवाब मलिक ने एक और धमाका किया है। उन्होंने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ लगाए गए आरोपों को और पुख्ता करने के लिए ट्विटर पर वानखेड़े के निकाह की फोटो साझा की है। नवाब मलिक का दावा है कि यह फोटो एनसीबी अधिकारी नवाब मलिक के निकाह की है। दरअसल, कुछ दिन पहले मलिक ने समीर वानखेड़े पर मुस्लिम होने के आरोप लगाए थे, उन्होंने कहा था कि समीर वानखेड़े मुस्लिम पैदा हुए थे, उनका पूरा नाम समीर दाऊद वानखेड़े हैं, लेकिन उन्होंने अपने धर्म को छुपाकर आरक्षण का लाभ लेते हुए गलत तरीके से नौकरी हासिल की। 

विज्ञापन


नवाब मलिक ने निकाह की फोटो साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा है- 'कबूल है, कबूल है, कबूल है.....यह क्या किया तूने क्या किया समीर दाऊद वानखेड़े?'
 

बेटी भी कूदी जंग में 
नवाब मलिक के बाद उनकी बेटी निलोफर मलिक खान भी इस जंग में कूद चुकी हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने समीर वानखेड़े के निकाह का कार्ड और मैरिज सर्टिफिकेट साझा किया था। उनका दावा था कि यह दोनों दस्तावेज समीर वानखेड़े से जुड़े हैं। यह खुलासा उन्होंने वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर के द्वारा नवाब मलिक पर किए गए हमले के बाद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉम्बे हाईकोर्ट में चल रहा है मामला 
नवाब मलिक के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि मामला लंबित है। इस मामले में दो से तीन बार सुनवाई हो भी चुकी है। दरअसल, नवाब मलिक के द्वारा समीर वानखेड़े पर लगाए गए आरोपों के बाद वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि मामला दर्ज कराया था। इस मामले में उन्होंने पहले प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा था कि जब मैं पैदाइशी हिंदू हूं और दलित परिवार में पैदा हुआ हूं, तो मेरा बेटा मुस्लिम कैसे हो सकता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें