फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका प्रमाणपत्र: अब वैक्सीन सर्टिफिकेट पर गलतियों का खुद कर सकेंगे सुधार

Thu, 10 Jun 2021 07:04 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • कोविन वेबसाइट पर लोगों को मिला अधिकार, सुरक्षा संबंधी नियमों का करना होगा पालन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण सर्टिफिकेट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वैक्सीन लेने के बाद सर्टिफिकेट से जुड़ी गलतियों को अब स्वयं सुधार कर सकेंगे। बुधवार को कोविन वेबसाइट पर लोगों को यह अधिकार सौंप दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विकास शील ने बताया कि इस नई सुविधा के जरिये कोई भी व्यक्ति अपना नाम, जन्म तिथि या फिर लिंग से जुड़ी गलती को ठीक कर सकता है।

विज्ञापन


हालांकि इसे लेकर सुरक्षा मानकों को भी पूरा करना होगा। जैसे जिस मोबाइल नंबर से पंजीयन हुआ है वह नंबर देना होगा। ओटीपी आने के बाद विंडो ओपन होगी और फिर उक्त व्यक्ति सुधार कर सकेगा।

उन्होंने कहा कि अगर कोविन टीकाकरण सर्टिफिकेट में अनजाने में आपके नाम में, जन्मतिथि में और लिंग में कोई त्रुटि हुई है तो आप उन्हें ठीक कर सकते हैं। इसके लिए कोविन की वेबसाइट पर जाकर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले सरकार ने वैक्सीन लगवा चुके लोगों को स्व-मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से आरोग्य सेतु एप पर अपनी स्थिति स्वेच्छा से अपडेट करने की भी अनुमति दी थी। इसके अलावा दोनों खुराक लेने वालों के फोन में आरोग्य सेतु एप पर नीले रंग के दो टिक भी दिखाई देने लगे हैं।

ऐसे करें सुधार

  • सबसे पहले www.cowin.gov.in पर लॉगिन करें।
  • फिर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करके साइन इन करें।
  • खाता विवरण पर क्लिक करें।
  • अगर आपको अपनी पहली या दूसरी खुराक मिल गई है, तो आपको  'Raise an Issue' बटन दिखाई देगा।
  • 'करेक्शन इन सर्टिफिकेट' के तहत ऐसे विकल्प होंगे जिन्हें आप सुधारना चाहते हैं। उस त्रुटि पर क्लिक करें जिसे आपको ठीक करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

बता दें कि अब तक कुल मिलाकर, देश में 23,90,58,360 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें