फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: 100 साल के हुए विख्यात इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे, बोले- जीवन से बहुत कुछ सीखा

सार

मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज पर अपने कार्यों के लिए विख्यात इतिहासकार और लेखक बलवंत मोरेश्वर उर्फ बाबासाहेब पुरंदरे ने गुरुवार को अपना 100वां जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विख्यात इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे - फोटो : Twitter : @MulaMutha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पद्म विभूषण से सम्मानित विख्यात इतिहासकार और लेखक बलवंत मोरेश्वर उर्फ बाबासाहेब पुरंदरे 100 साल  के हो गए हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस अवसर पर पुरंदरे को बधाई दी और टेलीफोन पर बातचीत में उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


राजभवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल ने ट्विटर पर एक संदेश में कहा कि शिव शाहीर बाबासाहेब पुरंदरे को उनके 100वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। 

माता-पिता का जताया आभार
पुरंदरे ने इस मौके पर अपने माता-पिता और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने 100 साल की अपनी यात्रा में बहुत कुछ सीखा है। बाबासाहब पुरंदरे का जन्म 29 जुलाई 1922 को पुणे में हुआ था।  वे 17 साल की उम्र में शिवाजी के जीवन पर कहानियां लिख कर मशहूर हुए। 
विज्ञापन


पुरंदरे ने ऐतिहासिक नाटक जाणता राजा (1985) को लिखा और निर्देशित किया, जिसे 200 से अधिक कलाकारों ने प्रदर्शित किया और पांच भाषाओं में अनुवाद हुआ है। मूल रूप से यह नाटक मराठी में लिखा गया था।  उन्हें 2015 में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार और 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2015 में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार भी दिया गया, जिसे लेकर महाराष्ट्र में राजनीति खूब गरमाई गई थी। उन पर यह आरोप लगे कि उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के चरित्र और उनकी जिंदगी को लेकर विवादस्पद बातें लिखी हैं। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें