फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'भारत की जीत पर मोहब्बत की दुकान में एक भी शब्द नहीं', CM हिमंत बिस्व ने राहुल गांधी पर ली चुटकी

Sun, 15 Oct 2023 05:09 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, 'मोहब्बत की दुकान' में भारत की जीत के लिए एक भी शब्द नहीं।
विज्ञापन
Himanta Biswa Sarma - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को विश्व कप के मैच में पाकिस्तान और भारत की भिड़ंत हुई। पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत पर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, 'मोहब्बत की दुकान' में भारत की जीत के लिए एक भी शब्द नहीं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राहुल को घेरा
सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि भारत ने विश्व कप क्रिकेट में पाकिस्तान को हरा दिया। पूरा देश खुशी से झूम उठा और जीत का जश्न मनाया। लेकिन मोहब्बत की दुकान से एक शब्द भी नहीं निकला। बता दें 'मोहब्बत की दुकान' स्पष्ट रूप से राहुल गांधी अपने भाषणों में इस शब्द का इस्तेमाल करते रहे हैं।
 

इससे पहले, सरमा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उन्हें अफगानिस्तान और पाकिस्तान में गठबंधन सरकार बनानी चाहिए, उन्होंने दावा किया कि इस्राइल-हमास संघर्ष पर विपक्षी दल का रुख इन दो पड़ोसी देशों के समान था। साथ उन्होंने कहा था, अगर आप मुझसे पूछें, तो कांग्रेस को अफगानिस्तान में तालिबान के साथ या पाकिस्तान में इमरान खान या शहबाज शरीफ के साथ गठबंधन में अपनी अगली सरकार बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें