फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने US को चेताया, कहा- जंग के लिए हैं तैयार

Tue, 11 Apr 2017 12:08 PM IST
amarujala.com- presented by: नंदलाल शर्मा
विज्ञापन
कोरियाई पेनिनसुला में अमेरिकी जंगी जहाज - फोटो : US Navy
विज्ञापन
कोरियाई पेनिनसुला के दरिया में अमेरिका के जंगी जहाज भेजने के बाद उत्तर कोरिया ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। उत्तर  कोरिया ने कहा है कि अगर अमेरिका की ओर से किसी भी तरह की भड़काने वाली कार्रवाई की गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : चीन के बिना ही उत्तर कोरिया को सबक सिखा सकता है अमेरिकाः ट्रंप 

प्योंगयांग ने कहा है कि अमेरिका की हरकतों का जवाब देने और कोरियाई हितों की सुरक्षा के लिए हर कदम उठा जाएगा। 

बता दें कि अमेरिका के यूएसएस कार्ल विन्सन एयरक्राफ्ट और दूसरे जंगी जहाजों को पहले ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना था, लेकिन अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते तनावों को देखते हुए प्योंगयांग इसे युद्ध से पहले की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। 

ये भी पढ़ें : सीरिया के बाद अब नॉर्थ कोरिया निशाने पर, US ने भेजा जंगी जहाजी बेड़ा

उत्तर कोरिया की कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा है कि किसी भी तरह के नतीजों के लिए पूरी तरह अमेरिका को जिम्मेदार माना जाएगा। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता को उद्धृत करते हुए समाचार एजेंसी ने कहा, 'अमेरिका की ओर से किसी भी तरह की जंग का जवाब देने के लिए उत्तर कोरिया तैयार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें