फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी बोलीं- पंजाब में बीजेपी को किसी ने नहीं दिया वोट

Sat, 18 Feb 2017 08:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता 
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : self
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा को अपना घर संभालने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि पंजाब विधानसभा चुनावों में एक भी व्यक्ति ने इस भगवा पार्टी को वोट नहीं दिया है। ममता ने आरोप लगाया कि नोटबंदी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों से जांच कराने की धमकी दे रहे हैं। वे महानगर के हरीशा पार्क इलाके में एक बूस्टर पंपिंग स्टेशन के उद्घाटन के मौके पर बोल रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने बिखरते घर को संभालने पर ध्यान देना चाहिए। हाल में हुए पंजाब विधानसभा चुनावों में किसी ने भी उसे वोट नहीं दिया है। ममता ने कहा कि कांग्रेस की ओर से की गई गलतियों की वजह से ही भाजपा केंद्र में सत्ता में आई थी। लेकिन अब इसे नहीं दोहराया जाएगा। कांग्रेस ने अपनी गलतियों से खुद को कमजोर कर लिया है।
विज्ञापन

मोदी सरकार को देश की अर्थव्यवस्था नष्ट करने का जिम्मेदार ठहराया

- फोटो : amar ujala
भाजपा पर चुनावों में धन और बाहुबल के इस्तेमाल के अलावा उन्होंने इस पार्टी पर विभिन्न राज्यों में सरकारों को गिराने के खेल में शामिल होने और विपक्षी राजनीतिक दलों और नेताओं को धमकाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि इस भगवा पार्टी को दूसरों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने की बजाय अपने काम से मतलब रखना चाहिए। 

उन्होंने मोदी सरकार को देश की अर्थव्यवस्था नष्ट करने का जिम्मेदार ठहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने (मोदी सरकार और नेताओं ने) देश की पूरी अर्थव्यवस्था नष्ट कर दी है। देश ने अब तक जो कुछ हासिल किया था वह सब नोटबंदी की वजह से खत्म हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें