फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morten Meldel: 'पश्चिमी देशों को भारत से सीखने की जरूरत', नोबेल विजेता ने सरकार के इस कदम की जमकर की तारीफ

Sat, 03 Feb 2024 10:09 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंट काउंसिल एक सरकारी उद्यम है, जो डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के अंतर्गत काम करता है। BIRAC अकादमिक संस्थानों और इंडस्ट्री के बीच बतौर पुल के रूप में काम करता है।
विज्ञापन
मोर्टेन मोल्डेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक मोर्टेन मेल्डेल ने भारत के रिसर्च फंडिंग इकोसिस्टम की तारीफ की है और पश्चिमी देशों को भी भारत से सीख लेने की नसीहत दी है। मोर्टेन मेल्डेल इन दिनों भारत दौरे पर आए हुए हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 'भारत में रिसर्च फंडिंग इकोसिस्टम में वित्तीय मदद और अन्य सुविधाएं देने में बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंट काउंसिल (BIRAC) अहम भूमिका निभा रहा है।'
विज्ञापन


'पश्चिमी देशों में रिसर्च में समन्वय नहीं'
मेल्डेल ने कहा 'पश्चिमी देशों को भी भारत से सीखना चाहिए। पश्चिमी देशों में फंडिंग एजेंसीज अभी स्वतंत्र तौर पर काम करती हैं और उनमें बहुत अच्छा समन्वय नहीं है।' मेल्डेल ने शुक्रवार को बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंट काउंसिल का दौरा किया। यह एक सरकारी उद्यम है, जो डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के अंतर्गत काम करता है। BIRAC अकादमिक संस्थानों और इंडस्ट्री के बीच बतौर पुल के रूप में काम करता है।

2022 के नोबल पुरस्कार विजेता हैं मेल्डेल
डेनमार्क के वैज्ञानिक मेल्डेल ने कहा 'BIRAC भारत में  इनोवेशन का संगठन है और यह कमाल का है। इसकी वजह से कई संगठन एक छत के नीचे आ गए हैं, इससे पूरी इनोवेशन की प्रक्रिया को बहुत सुविधा हुई है और खास बात है कि इसका सरकार से सीधा लिंक है।' मेल्डेल ने शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और तकनीक जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग और फार्मास्यूटिकल के क्षेत्र में सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। मेल्डेल को साल 2022 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला था। भारत और डेनमार्क के सहयोग पर उन्होंने कहा कि दोनों देश रसायन के क्षेत्र में वैश्विक शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें