फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों से घबराने की जरुरत नहीं, लेकिन रहना होगा सावधान: गृह मंत्रालय

Thu, 11 Jun 2020 09:30 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के निदेशक डॉ बीके बंसल के हवाले से कहा है कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हाल ही में हुई भूकंपीय गतिविधियों के संबंध में घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन भूकंप के जोखिम को कम करने के लिए तैयारी और शमन उपाय करना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


एनसीएस के निदेशक ने बताया कि दिल्ली और इसके आसपास के भूकंपीय इतिहास को देखते हुए, दिल्ली-एनसीआर में मामूली भूकंपों की घटना असामान्य नहीं है। हालांकि, कोई सिद्ध तकनीक नहीं है जिसमें भूकंप की स्थिति, समय और परिमाण के अनुसार निश्चितता के साथ भविष्यवाणी की जाती है।



गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ महीनों में कई छोटे-छोटे भूकंप के झटके लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यहां पिछले दो महीने में 16 झटके लगे हैं। इनमें अधिकतर भूकंप के झटकों का केंद्र हरियाणा के गुरुग्राम-रोहतक के नजदीक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में लगने वाले इन भूकंप के झटकों को लेकर कई विशेषज्ञों ने चेताया है और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें