फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्बाब्वे: टीम इंडिया का क्रिकेटर नहीं, स्पॉन्सर्स से जुड़ा शख्स रेप केस में गिरफ्तार

Sun, 19 Jun 2016 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, हरारे/ नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो पिक: रेप की कोशिश - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जिम्बाब्वे के न्यूज पोर्टल 'न्यू जिम्बाब्वे' की उस खबर का भारतीय विदेश मंत्रालय ने खंडन कर दिया है जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी ने स्थानीय महिला के साथ रेप किया है। सूत्रों बताया कि क्रिकेट टीम के स्पांसर्स से जुड़े एक भारतीय को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


मीडिया में इस तरह की खबर आने के बात भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने किसी भी क्रिकेटर के इस तरह की घटना में लिप्त होने की बात का खंडन किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि क्रिकेट टीम के स्पांसर्स से जुड़े एक भारतीय को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, हालांकि उन्होंने ऐसे किसी भी आरोप को खारिज किया है और डीएनए जांच कराने के लिए भी तैयार हैं। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल जिम्बाब्वे में भारत के राजदूत इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।  An Indian affiliated with one of the sponsors arrested,he denied the charge & said he is ready for a DNA test to prove his innocence:Sources — ANI (@ANI_news) June 19, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन

क्या कहती है जिम्बाब्वे की मीडिया?

बीसीसीआई स्पॉन्सर से जुड़ा सदस्य
स्थानीय मीडिया के अनुसार एशियाई देशों के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर ने एक महिला के साथ रेप किया। इस घटना को जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में स्थित एक होटल में अंजाम दिया गया जिसके बाद शुक्रवार को क्रिकेटर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

मीडिया के अनुसार हरारे पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर चैरिटी चरंबा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, 'जिम्बाब्वे की महिला ने एक भारतीय क्रिकेटर पर रेप का आरोप लगाया है। बतौर पुलिस इस तरह के मामले सामने आने के बाद जांच करने के लिए हम कानून से बंधे हुए हैं। हमने इस मामले की जांच की है और आगे की सुनवाई के लिए रिपोर्ट को न्यायालय के सामने रखा है।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें