जिम्बाब्वे के न्यूज पोर्टल 'न्यू जिम्बाब्वे' की उस खबर का भारतीय विदेश मंत्रालय ने खंडन कर दिया है जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी ने स्थानीय महिला के साथ रेप किया है। सूत्रों बताया कि क्रिकेट टीम के स्पांसर्स से जुड़े एक भारतीय को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
मीडिया में इस तरह की खबर आने के बात भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने किसी भी क्रिकेटर के इस तरह की घटना में लिप्त होने की बात का खंडन किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि क्रिकेट टीम के स्पांसर्स से जुड़े एक भारतीय को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, हालांकि उन्होंने ऐसे किसी भी आरोप को खारिज किया है और डीएनए जांच कराने के लिए भी तैयार हैं। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल जिम्बाब्वे में भारत के राजदूत इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
An Indian affiliated with one of the sponsors arrested,he denied the charge & said he is ready for a DNA test to prove his innocence:Sources
— ANI (@ANI_news) June 19, 2016