फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'अगर मेरे बेटे राजनीति में आना चाहते हैं तो दीवार पर खुद चिपकाएं पोस्टर', जनसभा में बोले नितिन गडकरी

Sat, 23 Mar 2024 09:57 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

नागपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि मैंने अपने बेटों को साफतौर पर कहा कि अगर वे भी राजनीति में आना चाहते हैं तो भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह वे भी दीवारों पर पोस्टर लगाएं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। तमाम पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी शुरू कर दी है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मैं यह चुनाव पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीतूंगा। आप सभी ने मुझे प्यार दिया है। आज जो कुछ भी मैं देश के लिए कुछ कर पाया हूं वो सब आपके प्यार और समर्थन की वजह से हुआ है। 
विज्ञापन


'मेरा वादा नागपुर को बनाऊंगा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर'
नागपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि मेरे पास जो कुछ भी है इसका श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता को जाता है। मैं नागपुर को कभी नहीं भूला हूं और न कभी भूलूंगा। पिछले 10 वर्षों में मैंने नागपुर में एक लाख करोड़ रुपये के विकास कार्य किए हैं। यह तो सिर्फ एक झलक है, असली फिल्म तो अभी शुरू होनी बाकी है। चुनावी सभा में नितिन गडकरी ने नागपुरवासियों से वादा किया। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी क्षेत्रवासियों से वादा करता हूं कि मैं नागपुर को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में ले आऊंगा।

मेरा कोई भी बेटा राजनीति में नहीं है- नितिन गडकरी 
नागपुर में चुनावी संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने परिवारवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मेरा कोई भी बेटा राजनीति में नहीं है। मैंने अपने बेटों को साफतौर पर कहा कि अगर वो मेरी तरह राजनीतिक में आना चाहते हैं तो पहले दीवारों पर कार्यकर्ताओं की तरह पोस्टर चिपकाएं और जमीनी स्तर पर काम करें। उन्होंने कहा कि मेरे राजनीतिक विरासत पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें