फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FinTech Hackathon 2022: नीति आयोग और फोन-पे ने किया एलान, जीत सकते हैं पांच लाख रुपये का इनाम

Thu, 17 Feb 2022 06:26 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फिनटेक हैकेथॉन का आयोजन 21 फरवरी को शाम चार बजे किया जाएगा। इसमें टॉप-पांच टीमों को इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
नीति आयोग-फोन पे करेंगे हैकेथॉन का आयोजन। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग ने डिजिटल पेमेंट कंपनी फोन पे के साथ पहली बार फिनटेक हैकेथॉन के आयोजन का एलान किया है। बताया गया है कि इस हैकेथॉन के जरिए सरकार लोगों को फिनटेक इंडस्ट्री की अहमियत बताना चाहती है। 
विज्ञापन


फिनटेक हैकेथॉन में रजिस्टर करने की आखिरी तारीख 23 फरवरी रखी गई है। फाइनल एंट्री 25 फरवरी तक ले ली जाएंगी। 21 फरवरी को एक लाइव इवेंट के जरिए हैकेथॉन को लेकर सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगे। इसके नतीजों का एलान 28 फरवरी को होगा।  इसमें टॉप-पांच टीमों को इनाम दिया जाएगा। बताया गया है कि पहले स्थान पर आने वाली टीम को 1,50,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा, जबकि दूसरे स्थान पर आने वाली दो टीमों को 1,00,000 रुपये का इनाम मिलेगी। तीसरे स्थान पर आने वाली दो टीमों को 75 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पेश किए गए हैक के आधार पर जज इनामी राशि बढ़ाने या घटाने का फैसला कर सकते हैं। 

कैसे कर सकते हैं रजिस्टर?
हैकेथॉन में हिस्सा लेने के लिए प्रतियोगी https://cic.niti.gov.in/fintech-open-month-hackathon.html वेबसाइट पर जाकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। प्रतिभागियों को ओपन डेटा एपीआई जैसे फोन पे पल्स इस्तेमाल करना होगा। साथ ही उन्हें अकाउंट एग्रिगेटर जैसे प्रोग्राम का भी इस्तेमाल करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें